क्रिसमस की आध्यात्मिक सुंदरता का अनुभव करें (भाग 3)

December 25, 2023

क्रिसमस की आध्यात्मिक सुंदरता का अनुभव करें (भाग 3)

  1. अंत में, क्रिसमस हम सभी को प्यार और खुशी के बंधन में बांधता है और हर एक परमात्मा को याद कर उनसे वादा करता है कि, वे किसी को भी दुख नहीं देंगे और संसार में एकजुटता लाएंगे। साथ ही यीशु मसीह (एक पवित्र आत्मा) की शिक्षाओं से प्रेरणा लेंगे जिन्होंने सभी को परमात्मा की याद दिलाई और कहा कि, परमात्मा सर्वोच्च दिव्य प्रकाश हैं। यीशु मसीह; जो सदा सच और ज्ञान के साथ खड़े रहे और दुनिया को अच्छाई की राह दिखाकर चारों ओर अच्छाई फैलाई। तो, आइए हम सभी परमात्मा की याद में क्रिसमस का यह सुंदर पर्व मनाएं और इसका आध्यात्मिक सार अपने जीवन में लाएं। हम सभी के प्यारे; सर्वोच्च सत्ता या आध्यात्मिक ध्रुव तारा, जिन्हें हम हेवनली गॉडफादर कहते हैं जिनके गुण और शक्तिएं सदा और अनंत हैं, उनके अनुसार नई दुनिया जल्द ही एक वास्तविकता बन जाएगी और हम सभी परमात्मा समान एक दिव्य व्यक्तित्व के साथ उस दुनिया में प्रवेश करेंगे। इस बात को बाइबल में भी याद किया जाता है क्योंकि; परमात्मा ने मनुष्य को अपनी छवि का रूप दिया था। तो आइए, हम सभी परमात्मा से जुड़े रहें और उनका संदेश सभी के साथ साझा करें। परमात्मा संदेश देते हैं कि, मेरे द्वारा साझा किए गए ज्ञान को सुनकर और मेडिटेशन द्वारा मुझसे जुड़कर तुम भी मेरे समान पवित्र और दिव्य बन जाओगे। वे कहते हैं कि, मेडिटेशन के द्वारा तुम सोल वर्ल्ड; जो इस ब्रह्मांड और पांच तत्वों के संसार से पार है; में मेरे पवित्र और दिव्य बिंदु रूप पर ध्यान केंद्रित करते हो।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" cache="1" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]