बच्चों का परमात्मा से संबंध जोड़ने के 5 प्रभावशाली कदम

- 1बच्चों को आत्मा और परमात्मा के ज्ञान से परिचित कराएं - बच्चों का मन प्रभावशाली होता है। आप उन्हें जो कुछ भी सिखाते हैं वह आसानी से आत्मसात कर लेते हैं। इसलिए उन्हें बचपन से ही आत्मा और परमात्मा के अस्तित्व और उनके स्वरूप, गुण, आध्यात्मिक घर और वर्ल्ड ड्रामा में उनके पार्ट के बारे में सिखाना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे वे आध्यात्मिक रूप से बुद्धिमान बनेंगे।
- 2बच्चों को अपने जीवन में परमात्मा के लिए जगह बनाना सिखाएं - आजकल के दुनियावी वातावरण में, बच्चों के लिए नकारात्मक रूप से प्रभावित होना बहुत आसान है| वे या तो परमात्मा को महत्व ही नहीं देते हैं, या सोचते हैं कि, आम धारणा के अनुसार वह सिर्फ एक कल्पनामात्र है। इसलिए उन्हें सुबह उठने के बाद और सोने से पहले परमात्मा को याद करने और दिन में हर कार्य में उन्हें अपने साथ रखने के लिए प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है।
- 3बच्चों को परमात्मा का हाथ पकड़कर जीवन में सफलता पाने की राह दिखाएं - बच्चों के पढ़ाई, परीक्षा, रिश्ते-नातों, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, खेल और शौक से जुड़े कई लक्ष्य होते हैं। परमात्म साथ और उनका हाथ पकड़कर इन लक्ष्यों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसलिए बच्चों को मेडीटेशन का अभ्यास करना सीखने से लेकर; जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अपनी आंतरिक शक्तियों का उपयोग करने के लिए मोटीवेट करना चाहिए।
- 4घर पर सामूहिक रूप से सकारात्मक एवेअरनेस पैदा करें - हर सुबह पूरे परिवार द्वारा कम से कम 15 मिनट के लिए आध्यात्मिक ज्ञान को साथ में पढ़ना या सुनना एक अच्छा आध्यात्मिक अभ्यास है। बच्चों को पूरे दिन आध्यात्मिक ज्ञान को याद रखने और उसका पालन करने की शिक्षा देनी चाहिए।
- 5बच्चों को डायरी लिखना और अपनी सभी कमजोरियों को परमात्मा को देना सिखाएं - माता-पिता को अपने बच्चों को परमात्मा को अपने जीवन के बारे में बताना और अपनी विशेषताओं और कमजोरियों के बारे में एक डायरी में लिखना सिखाना चाहिए। साथ ही, उनमें जो भी कमज़ोरियाँ हैं उन्हें परमात्मा को देने और नए गुण पैदा करने के लिए सिखाना चाहिए। यह उन्हें भावनात्मक रूप से बुद्धिमान बनाएगा और परमात्मा के करीब लाएगा।
मुख्य सीख
आज हम बच्चों को केवल दुनियावी सफलता ही नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा का ज्ञान भी दें। उन्हें बचपन से परमात्मा की याद और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
आज से अपनी लय शुरू करें
रोज़ पढ़ें — हर दिन नीचे एक घेरा भरेगा
इस सप्ताह 7 में से 0 दिन
सोमंबुगुशुशर
पढ़ाअभ्यास कियाआज
पूरी यात्राऔर संदेश
रोज़ सुबह ज्ञान
1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करें
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता








