सुबह के समय की क्वॉलिटी को चेक करें
हम स्वयं को जो सबसे बड़ा उपहार दे सकते हैं, वह है अपने मन और शरीर को पोषित करने के लिए एक शक्तिशाली सुबह की दिनचर्या का पालन करना। सुबह का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है, जो हमें एक नई शुरुआत करने, खुद को तैयार करने और एक सफल दिन का आधार रखने में मदद करता है। चेक करें कि आपकी सामान्य सुबह कैसे शुरू होती है? क्या आप ईमेल चेक करते हैं और फिर दिनभर की दौड़-भाग में लग जाते हैं? क्या आप उठते ही फोन उठाते हैं और सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं? इससे पहले कि आप जानें, आप देर कर सकते हैं। मन अशांत हो जाता है और शरीर तनावग्रस्त। हमारा मन हमारी सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को संभालता है। इसलिए हमारी पहली जिम्मेदारी इसे संभालने की है। हम अपने दिन की शुरुआत हाई एनर्जी थॉट्स क्रिएट करके परमात्मा, अपने मन, शरीर, लोगों, वस्तुओं और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करके कर सकते हैं। कुछ मिनटों के लिए सकारात्मक एफरमेशन के साथ अपने पूरे दिन को खुशहाल बनते हुए कल्पना करें। कुछ मिनट के लिए योग करें और फिर प्रेरणादायक संदेश पढ़ें। ये गतिविधियां हमारी आंतरिक बैटरी को चार्ज करती हैं और दिनभर खुशी और शांति का अनुभव कराने में मदद करती हैं। आइए, व्यवस्थित रहें और ऐसी सुबह की आदतों का पालन करने के लिए आत्म-अनुशासन रखें, जो दिन की शुरुआत को शानदार बनाए।
हर सुबह स्वयं को याद दिलाएं कि शांति और स्थिरता आपके स्वाभाविक संस्कार हैं। हर दिन सुंदर है क्योंकि आप इसे एक परिपूर्ण दिनचर्या के साथ शुरू करते हैं। तरोताजा महसूस करते हुए उठें कि आपका मन और शरीर पूरी तरह से आराम कर चुके हैं। 30 मिनट के लिए व्यायाम करें या टहलें, अपने शरीर की हर कोशिका को ऊर्जा दें और सक्रिय करें। इससे आपका शरीर पूरे दिन की गतिविधियों के लिए तैयार हो जाता है। 15 मिनट के लिए योग का अभ्यास करें और परमात्मा; सर्वोच्च शक्ति के साथ जुड़कर खुद को और अपने मन को चार्ज करें। अपने भीतर के शांति, खुशी और शक्ति के स्रोतों को जागृत करें और हर परिस्थिति में उनका उपयोग करें। खुद पर काम करने की योजना बनाएं: जैसे संस्कार परिवर्तन, किसी को माफ करना, अतीत को भूलना, किसी के प्रति दयालु होना। चुनें, निर्णय लें और अमल करें। 15 मिनट तक प्रेरणादायक संदेश पढ़ें, ताकि आपका मन शुद्ध और सकारात्मक विचार बनाए। सुबह के पहले घंटे को अपना समय बनाएं। सोशल मीडिया, ईमेल, अखबार या समाचार न देखें। यह समय केवल आपके पोषण के लिए रिज़र्व होना चाहिए। इस प्रकार सही और सकारात्मक दिनचर्या से आपके मूड, ऊर्जा, दृष्टिकोण और पूरे दिन की कार्यक्षमता में अद्भुत अंतर आएगा।
आज का अभ्यास
आज अपनी सुबह का पहला घंटा केवल स्वयं के लिए सुरक्षित रखें। परमात्मा की याद, योग, व्यायाम और सकारात्मक विचारों से मन और शरीर को नई ऊर्जा देकर दिन की शुरुआत करें।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता



