
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक संदेश
श्रीकृष्ण जयन्ति पर यही ईश्वरीय संदेश है कि श्रीकृष्ण के अन्दर जो मूल्य और विशेषतायें हैं उन्हें अपने जीवन में उतारने का प्रयास किया जाये तथा गीता में वर्णित मनुष्य के अन्दर छिपे शत्रुओं का नाश करें, तभी छोटी-मोटी बातों के लिए हर घर में जो महाभारत चल रही है उसे समाप्त कर सकेंगे और तभी श्रीकृष्ण जयन्ति का पर्व सच्चे अर्थों में सार्थक हो सकेगा।
