
“जब सुबह दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा, आत्म-स्मृति, कृतज्ञता और परमात्मा से जुड़कर करनी हो।”
इस गाइडेड मेडिटेशन का अनुभव करने के बाद व्यक्ति स्वयं से जुड़ाव महसूस करता है। आत्म-स्मृति जागृत होती है कि मैं एक शक्तिशाली, शांत और खुश स्वरूप आत्मा हूँ। इससे दिन की शुरुआत आत्मविश्वास, स्थिरता और सकारात्मकता के साथ होती है।
यह मेडिटेशन अपेक्षाओं को छोड़कर स्वीकार्यता, सम्मान और शुभ भावना विकसित करने में सहायता करती है। कृतज्ञता की भावना मन को हल्का बनाती है और परमात्मा की शांति, प्रेम तथा प्योरिटी का अनुभव भीतर नई ऊर्जा भर देता है। परिणामस्वरूप व्यक्ति स्वयं को लाइट, एनर्जेटिक और पूरे दिन के लिए तैयार महसूस करता है।
How you want to feel
Life stages
ओम शांति। कंफर्टेबल होकर बैठें, बॉडी को रिलैक्स करें और सुबह के इन पलों में एक रिश्ता अपने साथ जोड़ें। अपने से मुलाकात करें। सबसे मिलने से पहले अपने को याद दिलाएं — मैं कौन हूँ? मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूँ। I am a powerful being. मैं शांत स्वरूप हूँ, खुश स्वरूप हूँ। मैं सबको देने वाली दाता के संतान हूँ। मुझे किसी से कुछ नहीं चाहिए, लेकिन जो मेरे पास है, वह मैं सबके साथ बांटने के लिए तैयार हूँ।
न मेरी किसी से कोई अपेक्षा है। I accept people the way they are. मैं सब कुछ स्वीकार करती हूँ और दिल से सबका सम्मान करती हूँ। सब अच्छे हैं। अपने नजरिए से सब सही हैं, सब कोशिश कर रहे हैं। मेरे दिल में हर एक के प्रति शुभ भावना है। सबका भला हो, सब आगे बढ़ें। मेरे दिल में सबके लिए धन्यवाद है। आज इस दिन का, स्वस्थ शरीर का, मीठे परिवार का, हर चीज का दिल से धन्यवाद है।
कुछ पलों के लिए अपने मन को परमात्मा से जोड़ें और महसूस करें उसकी शांति की किरणों को, निस्वार्थ प्यार को, उसकी प्योरिटी को। कुछ पल उसके साथ बिताएं। अपने को एम्पावर करके मैं आज के दिन को बिताने के लिए तैयार हूँ। I am light and energetic. कोई डर नहीं है। मुझे पता है कि मेरा आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। ओम शांति।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language