आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम

आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम

2 मार्च 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय स्थित मनमोहिनी वन कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट का भव्य एवं अत्यंत आध्यात्मिक समापन हुआ। लगभग 110 देशों से ब्रह्माकुमारीज़ के पदाधिकारी, कोऑर्डिनेटर, शिक्षक एवं सदस्य इस दिव्य संगम में सहभागी बने। अरावली पर्वतमालाओं की शांत, पवित्र और योगमय वातावरण में विदेशी प्रतिनिधियों की तपस्या और साधना ने मनमोहिनी वन को शांति, शक्ति और दिव्यता का सजीव केंद्र बना दिया।

आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 2आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 3आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 4

यह रिट्रीट केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि एक गहन आंतरिक आध्यात्मिक यात्रा थी। प्रकृति की गोद में राजयोग के अभ्यास, आत्मचिंतन और मंथन के माध्यम से सभी ने अपने भीतर सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव किया। प्रतिनिधियों ने विश्वभर में ईश्वरीय सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु विभिन्न अभियान, प्रोजेक्ट एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।

आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 6आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 7

रिट्रीट की मुख्य थीम रही – “बिकमिंग लाइक बाबा” अर्थात “बाबा समान बनना”। इस थीम को “श्रेष्ठ दाता स्वरूप” के आध्यात्मिक भाव से और स्पष्ट किया गया। इसका अर्थ यह रहा कि हमें केवल दान देने वाला नहीं, बल्कि स्वयं को ऐसा श्रेष्ठ दाता बनाना है जो निरंतर शांति, प्रेम, शक्ति और ज्ञान की आध्यात्मिक संपदा विश्व को बाँटता रहे। सच्चा दाता वही है जिसका मन स्वच्छ, हृदय विशाल और भावना निस्वार्थ हो।

आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 9आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 10

इस रिट्रीट में संस्था प्रमुख राजयोगिनी बी.के. मोहिनी दीदी जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा सभी को परमात्म प्रेम का गहन अनुभव कराया। ओम् शांति। विश्व के विभिन्न स्थानों से आई हुई सभी निमित्त आत्माओं एवं इंस्ट्रूमेंट्स का यहाँ सुंदर संगठन हुआ और संगठन की शक्ति तथा पवित्र वातावरण के आधार पर सभी ने यह अनुभव किया कि उनकी बुद्धि का योग अत्यंत स्पष्ट रूप से सीधे बाबा के साथ जुड़ गया।

इस अवसर पर उन समर्पित आत्माओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया जिन्होंने 50 वर्षों से परमपिता परमात्मा का दिव्य संदेश जन-जन तक पहुँचाया है। साथ ही “रिमेंबरिंग ब्रह्मा बाबा” पुस्तक, जिसे बी के अरुणा लाडवा द्वारा लिखित किया गया है, का वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विधिवत विमोचन किया गया।

आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 13आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 14

विदेशी प्रतिभागियों के लिए विशेष स्वास्थ्यवर्धक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें ग्लूटेन-फ्री एवं वीगन ब्रेड, पारंपरिक रशियन व्यंजन, बोरश सूप तथा मंगोलियन टी शामिल थे। यह केवल भोजन नहीं था, बल्कि सेवा, प्रेम और कृतज्ञता का प्रतीक था। प्रत्येक व्यंजन में आध्यात्मिक भावना और मेहमान-नवाज़ी का सुंदर समन्वय दिखाई दिया।

आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 16आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 17

समापन अवसर पर राजयोगिनी बी के मोहिनी दीदी, बी के जयंती दीदी, बी के मुन्नी दीदी, बी के सुदेश दीदी एवं बी के शशि दीदी, साथ ही वरिष्ठ भाइयों में बी के मृत्युंजय भाई एवं बी के डॉक्टर प्रताप मिड्ढा भाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में अनुभव किया कि इस रिट्रीट ने उन्हें सहजता, लचीलापन और एकता की शक्ति का गहरा अनुभव कराया।

आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 19

सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विशेष सजावट द्वारा मनमोहिनी वन को दिव्य रूप में सुसज्जित किया गया था, जिसमें संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा, मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी तथा आदि रत्न दादियों की पावन स्मृतियों को साकार रूप दिया गया। इस समूचे आयोजन ने वैश्विक ब्राह्मण परिवार की संगठन शक्ति, आध्यात्मिक गहराई और भारत की आध्यात्मिक महिमा को उजागर किया।

आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 21आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 22

विदेशी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस रिट्रीट ने उन्हें सहजता (Easiness), लचीलापन (Flexibility) और एकता (Unity) का गहन अनुभव कराया। अनेक प्रतिभागियों ने इसे अपने आध्यात्मिक जीवन का अमूल्य संगम बताते हुए परमात्मा और ब्रह्मा बाबा के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की।

यह अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट वास्तव में एक विश्व स्तरीय आध्यात्मिक संगम सिद्ध हुआ, जिसने सभी प्रतिभागियों को “बाबा समान” बनकर श्रेष्ठ दाता स्वरूप को जीवन में उतारने और विश्व कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह आयोजन मन, बुद्धि और आत्मा को शांति, शक्ति और दिव्यता से भर देने वाला अविस्मरणीय अनुभव रहा।

आबू रोड स्थित मनमोहिनी वन में अंतरराष्ट्रीय एनसीसी रिट्रीट – आध्यात्मिक अनुभव और भारत की महिमा का संगम — article photo 25

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi
Aug 4

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot
Aug 4

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

From Abu Road

Happenings in your area

View All
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

शांतिवन से 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Abu Road
Aug 2

शांतिवन से 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान का भव्य शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ के तपोवन में ‘Changemakers for Gram Swaraj’ बूट कैंप का सफल समापन
Abu Road
Jul 31

ब्रह्माकुमारीज़ के तपोवन में ‘Changemakers for Gram Swaraj’ बूट कैंप का सफल समापन

मनमोहिनी वन, आबू रोड में दिव्यांग जन राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ – राजयोग से आंतरिक शक्तियों के जागरण का संदेश
Abu Road
Jul 29

मनमोहिनी वन, आबू रोड में दिव्यांग जन राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ – राजयोग से आंतरिक शक्तियों के जागरण का संदेश

जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा
Abu Road
Jul 27

जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प
Abu Road
Jul 26

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
चेन्नई के हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय 'पीस ऑफ माइंड रिट्रीट' का सफल आयोजन
Chennai
Jul 31

चेन्नई के हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय 'पीस ऑफ माइंड रिट्रीट' का सफल आयोजन

आईआईटी भिलाई में ‘इनर मास्टर रिट्रीट’ के माध्यम से आंतरिक नेतृत्व और डिजिटल वेलनेस का संदेश
Bhilai
Jul 30

आईआईटी भिलाई में ‘इनर मास्टर रिट्रीट’ के माध्यम से आंतरिक नेतृत्व और डिजिटल वेलनेस का संदेश

ज्ञान सरोवर, आबू रोड में ब्रह्माकुमारीज़ के ‘Travel Towards Transformation’ राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
Abu Raj
Jul 30

ज्ञान सरोवर, आबू रोड में ब्रह्माकुमारीज़ के ‘Travel Towards Transformation’ राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

मनमोहिनी वन में पाँच दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का शुभारम्भ
Jul 29

मनमोहिनी वन में पाँच दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का शुभारम्भ

मनमोहिनी वन, आबू रोड में दिव्यांग जन राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ – राजयोग से आंतरिक शक्तियों के जागरण का संदेश
Abu Road
Jul 29

मनमोहिनी वन, आबू रोड में दिव्यांग जन राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ – राजयोग से आंतरिक शक्तियों के जागरण का संदेश

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

करनाल में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न, तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली का मिला संदेश
Karnal
Jul 27

करनाल में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न, तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली का मिला संदेश

जक्कूर रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ शिविर सम्पन्न, आत्म जागृति एवं आत्म सशक्तिकरण का मिला संदेश
Bengaluru
Jul 26

जक्कूर रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय ‘एंपावरिंग द सेल्फ’ शिविर सम्पन्न, आत्म जागृति एवं आत्म सशक्तिकरण का मिला संदेश