Brahma Kumaris

दादी जी की पुण्यतिथि पर शिवानी बोलन विद्यालय में नशा मुक्ति शपथ समारोह

दादी जी की पुण्यतिथि पर शिवानी बोलन विद्यालय में नशा मुक्ति शपथ समारोह
1 min

दिनांक 21 अगस्त 2025 को अग्रोहा केंद्र के अंतर्गत गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, शिवानी बोलन में दादी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई। सभी विद्यार्थियों ने संकल्पपूर्वक नशा त्यागने की शपथ ली। इस शपथ में कुल 208 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

यह आयोजन समाज में व्यसनमुक्ति का संदेश देने तथा नई पीढ़ी को संस्कारमय जीवन की ओर अग्रसर करने का एक सार्थक प्रयास रहा।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Hisar — share it with someone who cares.