Brahma Kumaris

दिल्ली में मीडिया विंग द्वारा मीडिया प्रोफेशनल्स हेतु कर्मयोग फॉर सॉल्यूशन पर विशेष सेमिनार आयोजित

दिल्ली में मीडिया विंग द्वारा मीडिया प्रोफेशनल्स हेतु कर्मयोग फॉर सॉल्यूशन पर विशेष सेमिनार आयोजित

22 मार्च 2026 को दिल्ली स्थित तारकीपुरम सेक्टर 6 के सद्भावना भवन में मीडिया विंग द्वारा पत्रकारों एवं मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए “कर्मयोग फॉर सॉल्यूशन – साइंटिफिक मीडिया” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बी के देविका रघुवंशी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इस अवसर पर दिल्ली जोन की निदेशिका बी के चक्रधारी दीदी ने अपने प्रेरणादाई संबोधन में कहा कि

वर्तमान समय में मीडिया कर्मियों के लिए मानसिक स्पष्टता, आत्मनियंत्रण और सकारात्मक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे समाज को सही दिशा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

आर.के. पुरम सेंटर प्रभारी बी के अनीता ने उपस्थित पत्रकारों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया, जिससे सभी ने आंतरिक शांति और एकाग्रता का अनुभव किया। वहीं गाजियाबाद से आई बी के लवली ने अपने अनुभव साझा कर कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बनाया।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया को ऑर्डिनेटर बी के सुशांत ने “मीडिया वेलनेस” विषय पर अपने विचार रखते हुए

समाधान मूलक पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज में बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम बन सकती है।

इस संगोष्ठी में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा विभिन्न संचार माध्यमों से जुड़े अनेक प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। यह सेमिनार मीडिया क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from New Delhi — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।
Rewa
Jul 8

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न
Kolkata
Jul 8

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration
New York
Jul 8

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 7

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश
Amritsar
Jul 6

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन
Mumbai
Jul 6

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश
Georgetown
Jul 5

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
Jul 5

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित