Brahma Kumaris

देवभूमि भारत की स्वर्णिम विरासत, शांतिवन में रॉयल फैमिली स्प्रीचुअल रिट्रीट के संग हुआ दिव्य आरंभ

देवभूमि भारत की स्वर्णिम विरासत, शांतिवन में रॉयल फैमिली स्प्रीचुअल रिट्रीट के संग हुआ दिव्य आरंभ
4 min

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मनमोहिनीवन स्थित ग्लोबल ऑडिटोरियम में दो दिवसीय रॉयल फैमिली स्प्रीचुअल रिट्रीट का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्जवलित कर हुआ। इस विशेष अवसर पर देशभर के राजा-महाराजा घरानों के वंशज और शाही परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी का स्वागत परंपरागत राजस्थानी पगड़ी पहनाकर शाही अंदाज में किया गया। स्वागत सत्र में रॉयल हैरीटेज, रॉयल फ्यूचर शीर्षक से विशेष वीडियो प्रस्तुति दी गई, जिसमें स्वर्णिम युग की झलक दिखाई गई।

उद्घाटन सत्र में ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि जीवन अमूल्य है, इसे परमात्मा की याद और सेवा में सफल बनाना चाहिए। सबसे पहले आत्म स्वरूप को पहचानकर जीवन का वास्तविक उद्देश्य समझना आवश्यक है। अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने कहा कि भारत शीघ्र ही स्वर्णिम भारत बनेगा और विश्वगुरु के स्थान पर प्रतिष्ठित होगा। उन्होंने कहा कि परमपिता शिव परमात्मा सभी आत्माओं को राजयोग मेडिटेशन की शिक्षा दे रहे हैं, जिससे आत्मबल बढ़ाकर स्वराज्य की अनुभूति की जा सकती है। राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी ने सभी शाही परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि यह परमात्मा का घर है, यहां आकर सभी आत्माएं आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकती हैं।

अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। जब व्यक्ति स्वयं में बदलाव लाएगा तो विश्व में भी दिव्य परिवर्तन संभव होगा। अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने शाही परिवारों की उपस्थिति पर खुशी व्यक्त की और कहा कि भयमुक्त जीवन का अनुभव ब्रह्माकुमारीज़ की शिक्षाओं से ही संभव है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रताप मिड्‌ढा ने भी अपने विचार साझा किए। दोपहर में सभी अतिथियों ने शांतिवन परिसर, शिव भोलानाथ का भंडारा और सोलर थर्मल पावर प्लांट का भ्रमण किया।

इस रिट्रीट में देश के विभिन्न शाही घरानों के सदस्यों ने अपने विचार रखे। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं डोंडाइचा के जयकुमार रावल ने कहा कि उनका राजपरिवार समाज कल्याण के कार्यों में सदैव ब्रह्माकुमारीज़ के साथ है। उदयपुर के महाराजा विश्वराज सिंह बहादुर ने कहा कि संस्थान 1937 से आज 140 देशों तक पहुंचा है और आध्यात्मिक जागरण की दिशा में कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ के महाराज त्रिभुनानेश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि संस्थान द्वारा युवाओं में नैतिकता और अध्यात्म के मूल्यों का विकास किया जा रहा है। इसी प्रकार रामपुर के नवाब सैय्यद मोहम्मद काज़िम अली खान, हैदराबाद के निज़ाम नवाब रौनक यार खान, बूंदी के महाराव राजा वंशवर्धन सिंह, किशनगढ़ की महारानी मीनाक्षी देवी, सिरोही के महाराज देवव्रत सिंह बहादुर, राजपिपला के युवराज मानवेंद्र सिंह गोहिल सहित अनेक शाही परिवारों ने अपनी श्रद्धा और शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के कई राजघरानों के राजा-महाराज और महारानियाँ भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। सभी ने अनुभव साझा करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह संस्था वास्तव में विश्व को एक परिवार बनाने की दिशा में अग्रसर है।

यह दो दिवसीय रिट्रीट Awakening the Inner Sovereign विषय पर आधारित है और इसमें आत्मिक जागृति, राजयोग ध्यान तथा शांति अनुभव से जुड़े अनेक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

फोटो विवरण:

फोटो- 01,02- दीप प्रज्जवलित कर रिट्रीट का शुभारंभ करते शाही परिवारों के राजा- महाराजा।

फोटो- 03, 04- रिट्रीट में मौजूद शाही परिवार के सदस्य व ब्रह्माकुमारीज़ के पदाधिकारी।

फोटो- 05- ग्लोबल ऑडिटोरियम के बाहर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा शाही परिवारों को शाही अंदाज में स्वागत किया गया।

फोटो- 06, 07- रिट्रीट में मौजूद शाही परिवार के राजा-महाराजा।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All

From Abu Road

Happenings in your area

View All
ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण
Abu Road
Jun 17

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम
Abu Road
Apr 30

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)
Abu Road
Apr 30

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश
Abu Road
Apr 29

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें
Abu Road
Apr 29

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन
Abu Road
Apr 28

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल आदिवासी महासम्मेलन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का प्रेरणादायी संबोधन
Betul
Jun 18

बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल आदिवासी महासम्मेलन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का प्रेरणादायी संबोधन

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi
Jun 11

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad
Jun 11

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन
Rajkot
Jun 9

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन की ओर: ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 4

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन की ओर: ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

National Jurists Conference at Abu Raj Highlights Value-Based Justice and Spiritual Empowerment
Abu Raj
May 28

National Jurists Conference at Abu Raj Highlights Value-Based Justice and Spiritual Empowerment