मानवीय, आध्यात्मिक और सामाजिक सेवाओं के लिए बी.के. डॉ. बिन्नी सरीन को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर मानद डी.लिट. (Doctor of Literature) उपाधि से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कार्यक्रम में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए उल्लेखनीय मानवीय सेवा कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह मानद उपाधि फ्रांस स्थित सरबन संस्था के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विवेक चौधरी ने सरबन फ्रांस के अध्यक्ष डॉ. थॉमस परेड की ओर से प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रोफेसर के.के. अग्रवाल ने की। इस अवसर पर डॉ. ऋतु गुप्ता, डॉ. त्रिपाठी, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं प्रोफेसर्स, डॉ. आदित्य ठाकुर, बी.के. राकेश सहित गणमान्य अतिथि और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बी.के. डॉ. बिन्नी सरीन ने जीवन में शांति को अपनाने और उसे अपने व्यवहार में उतारने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।
यह सम्मान मानवीय सेवा, आध्यात्मिक मूल्यों और शांति के संदेश को आगे बढ़ाने के उनके योगदान को सम्मानित करने का अवसर बना।






























