Brahma Kumaris

शांतिवन वैश्विक शिखर सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री उइके का संदेश- विश्व एक परिवार बने, तभी रुकेगा युद्ध

Global Summit 2025
शांतिवन वैश्विक शिखर सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री उइके का संदेश-  विश्व एक परिवार बने, तभी रुकेगा युद्ध

आबूरोड (राजस्थान), 12 अक्टूबर 2025: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चल रहे वैश्विक शिखर सम्मेलन के प्लेनरी सेशन में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके तथा मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सत्र का विषय था – अंतरराष्ट्रीय सहयोग और पारस्परिक विश्वास के माध्यम से युद्ध की रोकथाम: शांति एवं सद्भाव के उत्प्रेरक के रूप में मीडिया।

अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने कहा कि मानवता के कल्याण के लिए ऐसे आध्यात्मिक आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। आज का युद्ध केवल हथियारों का नहीं, बल्कि विचारों, मतभेदों और अविश्वास का युद्ध है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति, समाज या राष्ट्र संवाद की बजाय संदेह और स्वार्थ को प्राथमिकता देते हैं, तो संघर्ष उत्पन्न होते हैं। युद्ध कभी समाधान नहीं हो सकता; यह विकास और मानवीय संवेदनाओं को नष्ट करता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का मूल संदेश एक परमात्मा की संतान होने का बोध है, जो विश्व को एक परिवार के रूप में जोड़ता है। यदि यह भावना अंतरराष्ट्रीय संबंधों का आधार बन जाए तो युद्ध की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी।

मध्यप्रदेश के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि युद्ध का नाम सुनते ही सिहरन होती है। उन्होंने कहा कि यदि हम सब यह संकल्प लें कि हम आपस में भाई-भाई हैं, तो युद्ध की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से उसका गठन हुआ था, उस पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य “वसुधैव कुटुम्बकम” है और ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था में कार्यरत समर्पित बहनें शक्तिपुंज हैं, जो विश्व को भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश दे रही हैं।

सत्र में गुजरात के राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वल्लभभाई कथीरिया को “मानवता के संरक्षक पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजयनगरम के सांसद श्री अप्पलानैदु कालीसेट्टी, चीन के शंघाई से अदानी समूह के प्रमुख श्री अक्षय माथुर, तथा संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी.के. संतोष दीदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

जयपुर सबज़ोन की निदेशिका राजयोगिनी बी.के. सुषमा दीदी ने राजयोग ध्यान द्वारा उपस्थित जनसमूह को गहन शांति-अनुभूति कराई। इंदौर ज़ोन (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) की प्रभारी राजयोगिनी बी.के. हेमलता दीदी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा प्रभाग की राष्ट्रीय समन्वयक बी.के. सुमन दीदी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मेडिकल विंग के सचिव बी.के. डॉ. बनारसी भाई ने किया।

इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को आत्मसात करते हुए विश्व शांति एवं मानवीय एकता के संकल्प को दृढ़ किया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
नेपाल के काठमांडू (बुधनगर शंखमूल) में "लाइफ इज़ ब्यूटीफुल" विषय पर प्रेरणादायी युवा कार्यक्रम आयोजित
Kathmandu
Jul 14

नेपाल के काठमांडू (बुधनगर शंखमूल) में "लाइफ इज़ ब्यूटीफुल" विषय पर प्रेरणादायी युवा कार्यक्रम आयोजित

Brahma Kumaris Conduct Stress Management Session at SP Office, Mokokchung
Mokokchung
Jul 13

Brahma Kumaris Conduct Stress Management Session at SP Office, Mokokchung

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ
Ahmedabad
Jul 13

गुजरात में राज्य स्तरीय ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ का भव्य शुभारंभ

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

मॉस्को में पहली बार प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीयों का आत्मीय स्नेह मिलन एवं राजयोग परिचय कार्यक्रम आयोजित

एनडीआरएफ कम्युनिटी सेंटर, घुमनहेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
New Delhi

बस्तर संभाग में “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान के अंतर्गत 26 प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
Bastar

From Abu Road

Happenings in your area

View All
दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण
Abu Road
Jul 12

दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन 2026 के लिए ऐतिहासिक उत्साह, 3,900 धावकों का पंजीकरण पूर्ण

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

मम्मा की स्मृति में आमथला मातेश्वरी पीस गार्डन तपोवन में 25 फीट ऊंचे अन्नपूर्णा ज्ञान कलश निर्माण की घोषणा
Abu Road
Jun 26

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के ‘मेरा भारत नशा मुक्त भारत’ अभियान की सराहना की
Abu Road
Jun 25

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

 Prime Minister Commends Brahma Kumaris' Nationwide Spiritual Campaign for a Nasha Mukt Bharat

Brahma Kumaris Celebrates International Day of Yoga 2026 with the Theme “Yoga for Healthy Ageing”
Abu Road
Jun 21

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण
Abu Road
Jun 17

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश
Haridwar

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia
Kuala Lumpur
Jul 11

Asia Pacific NC–CC Regional Retreat Inspires Unity and Spiritual Empowerment in Malaysia

आबू रोड और आबू राज (राजस्थान)  राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ सम्मेलन : राजनीति और आध्यात्मिकता का संगम
Abu Raj
Jul 10

ज्ञान सरोवर में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का दो दिवसीय "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" प्रारंभ
Abu Raj
Jul 4

शांति सरोवर में मनोवैज्ञानिकों के लिए “आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण” विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन
Hyderabad
Jun 30

शांति सरोवर में मनोवैज्ञानिकों के लिए “आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण” विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
Abu Raj
Jun 27

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

पुणे में ब्रह्माकुमारीज़ की राष्ट्रीय कृषि एवं ग्राम विकास परिषद — सशक्त किसान, समृद्ध गांव और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण का प्रेरक संदेश
Pune