लोगों को इंफ्लूएंस करें नाकि कंट्रोल करें

July 15, 2024

लोगों को इंफ्लूएंस करें नाकि कंट्रोल करें

जब भी हम किसी की शिकायत करते हैं कि वह हमारे जैसा नहीं है, तो हम इस इंप्रेशन में होते हैं कि अगर हम उन्हें नियंत्रित कर पाते तो सब ठीक हो जाता। लेकिन सच्चाई यह है कि हम किसी को भी नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन हम चाहें तो हर किसी को प्रभावित कर सकते हैं। क्योंकि नियंत्रण दबाव डालता है, जबकि प्रभाव देखभाल करना सिखाता है। तो क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहते हैं या काम करते हैं जो आपको बदलने के लिए आपको नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं? या फिर क्या आप ऐसे लोगों से भी मिले हैं जिन्होंने सिर्फ अपनी सही आदतों के कारण आपको बदलने के लिए प्रेरित किया है? हमें यह मानना चाहिए कि लोग हमारे जैसा नहीं बन सकते। हो सकता है कि उन्हें अपने तरीके में कुछ गलत न लगता हो, या वे हमसे असहमत हों या वे बदलना न चाहते हों। लोगों पर अपनी आदतें या व्यवहार बदलने के लिए, दबाव डालने से कभी भी कोई सोल्यूशन नहीं निकलता है। अगर हम ऐसा करते हैं, तो लोग हमें सुनना बंद कर देते हैं। हमारे पद या भूमिका के चलते हम उन्हें एक सीमा तक ही नियंत्रित कर सकते हैं। लेकिन हमारे अच्छे स्वभाव से हमारा प्रभाव लिमिटलेस हो सकता है। जब हम सही तरीके से अपना जीवन जीते हुए, उनसे नाराज होने के बजाय दुआएँ देते हैं तब हमारी पॉजिटिव एनर्जी उन तक पहुंचती है जो उन्हें बदलने के लिए प्रेरित करती है। हमें लोगों को वे जैसे हैं उन्हें वैसे ही स्वीकार करना चाहिए, उन्हें सम्मान देना चाहिए। इसके लिए रोज खुद को याद दिलाएं; कि मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूँ। लोग अपने एकॉर्डिंग हो सकते हैं। मैं अपने सही रास्ते पर रहता हूं और उन्हें प्रभावित करता हूं। लोगों को उनके अनुसार रहने देते हुए, मैं अपनी संपूर्णता और शुद्ध इरादे द्वारा उनकी आदतों और व्यवहारों को प्रभावित करता हूँ।


हमें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए और दूसरों को अच्छे से प्रभावित करने की कोशिश करनी चाहिए। हर बातचीत में खुश रहना चाहिए और दूसरों की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। उनकी समस्याओं को समझना और उनकी ताकत को पहचानना चाहिए। साथ ही, उन्हें उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करनी चाहिए। दूसरों को प्रेरित करें, उनके प्रयासों की तारीफ करें और उनकी सफलता का जश्न मनाएं। अगर वे असफल हो जाएं, तो भी उन्हें हिम्मत दें और दोबारा प्रयास करने के लिए प्रेरित करें। खुद एक अच्छा उदाहरण बनें। अगर कोई आपके अनुसार नहीं चलता, तो उससे नाराज न हों। अपनी स्थिरता और ०बिना शर्त स्वीकृति से उन्हें समझने और प्रभावित करने की कोशिश करें।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

मेडिटेशन रूपी नाल द्वारा परमात्मा से जुड़ें (भाग 1)

मेडिटेशन रूपी नाल द्वारा परमात्मा से जुड़ें (भाग 1) 

मेडिटेशन द्वारा परमात्मा से गहरा संबंध बनाएँ और आध्यात्मिक ऊर्जा ग्रहण करें। ध्यान की शक्ति से आत्मा की शुद्धता और दिव्यता को पुनः प्राप्त करें। 🌿🧘‍♂️

Read More »
रिश्तों में पीड़ा से मुक्त होने का अनुभव (भाग 2)

रिश्तों में पीड़ा से मुक्त होने का अनुभव (भाग 2)

रिश्तों में पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए क्षमा करें, नकारात्मकता छोड़ें और आत्मिक रूप से आगे बढ़ें। प्रेम और करुणा से रिश्तों को संतुलित बनाएं। 🌸

Read More »