माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में बिताए कुछ पल ज़िंदगी बदलने जैसे थे… सुकून भरी हवा, लाजवाब सात्त्विक भोजन और ऐसे सेशन्स जिसने भीतर की शांति जगा दी। बिना लहसुन-प्याज़ इतना स्वादिष्ट खाना? कैसे! … सच में एक बार ज़रूर अनुभव करें।
ओम शांति सबको।
मेरा नाम कनक है। मैं एक होममेकर हूँ और मेरा अपना यू ट्यूब चैनल—Kanak’s Kitchen—है, जहाँ मैं फूड वीडियो अपलोड करती हूँ। मैं MasterChef Season 1 की Finalist भी रह चुकी हूँ।
यह मेरा पहला अवसर है जब मैं माउंट आबू आई हूँ, वह भी सीधे ज्ञान सरोवर में। पिछले साल मेरे हस्बैंड यहाँ आए थे, और इस बार उन्होंने मुझे ट्रैवल करवाया… और finally, I made it! मुझे कब से आना था यहां पे । यहाँ आकर जो अनुभव मिला, वह सच में pure bliss है—इतनी ठंडी, शांत हवा… the breeze and everything — that environment is totally peaceful and positive.
यहाँ के लंगर प्रसाद के बारे में तो मैं क्या ही कहूँ। मैं खुद इतनी कुकिंग करती हूँ, लेकिन बिना लहसुन-प्याज़ के इतना स्वादिष्ट भोजन कैसे बन सकता है—यह सच में अद्भुत है। मैं तो हर बार उत्सुक रहती थी कि अगला नाश्ता, अगला लंच या डिनर क्या मिलने वाला है!
यहाँ पर कई सुंदर सेशन्स हुए, उनसे मैं टेकअवेज़ लेकर जा रही हूँ,
First Takeaway:
जैसे शिवानी दीदी ने समझाया—Inner Being। सिर्फ यह कहना कि “ठीक है, सब sort हो गया” काफी नहीं है। It’s not the saying. It’s what you… when you declutter yourself from here, then only you can sort everything in life.
आज यह रिअलाइज़ेशन बिल्कुल क्लियर हो गया कि I am a soul, and you are a soul.
Second Takeaway:
आज बाला भाई का डिजिटल वैलनेस सेशन कमाल का था। जैसे उन्होंने compare किया हम बॉडी की कैलोरीज काउंट करते हैं, वैसे ही हम unknowingly हजारों डिजिटल कैलोरीज consume कर रहे होते हैं। यह सुनकर मैंने तुरंत अपने सारे Notifications off कर दिए।
Third Takeaway:
यह बात मैं अपने बच्चों को भी जरूर बताने वाली हूँ—
खाना खाते समय No Screens.
And we will spend more time with family, children and everyone.
-Kanak Khaturia
Masterchef Finalist Season 1
Be part of our upcoming IT Retreats nearby —
Check out the schedule here: