अपने जीवन में अटेंशन के वॉचमेन को सतर्क रखना

सभी धर्म और आध्यात्मिक समूह; अनुशासन को बहुत अधिक महत्व देते हैं। बिना अनुशासन के, आप नकारात्मक आदतों को नहीं बदल सकते और न ही एक नई जागरूकता की स्थिति बना सकते हैं, जिसमें आत्मा को आध्यात्मिकता के अनुभव से पोषण मिलता है। हर दिन आप खाना खाते हैं, दांत साफ करते हैं, नहाते हैं, पानी पीते हैं और सांस लेते हैं, और इन सभी को आप अनुशासन नहीं मानते; आपने इन सबको स्वभाविक मान लिया है ताकि आपका शरीर ठीक से काम करता रहे। लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि, आध्यात्मिक स्तर पर भी आपको खुद को पोषण देने और अनुशासन की आवश्यकता होती है, जो निरंतर अभ्यास के साथ स्वाभाविक हो जाता है क्योंकि आप इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं। परिवर्तन की प्रक्रिया में आपको अनुशासित रहना चाहिए ताकि पुरानी आदतें वापस न आएं। क्योंकि जब तक आपने पुरानी आदतों को जला कर समाप्त नहीं कर दिया है, तब तक आपको आत्म-नियंत्रण बनाए रखने के लिए अटेंशन अथवा ध्यान के प्रहरी को सतर्क बनाए रखना चाहिए, क्योंकि हर बार जब आप एक नकारात्मक आदत का उपयोग करते हैं, तो आप इसे मजबूत करते हैं। और जब आप इसका उपयोग नहीं करते, तो आप इसे खत्म करते जाते हैं।
आध्यात्मिक यात्री का मार्ग; जागने (आत्मा के रूप में आत्म-जागरूकता) और सोने (हमारे शरीर होने के भ्रम) दोनों के बीच में है। हम दोनों के बीच (जैसे सुबह और शाम) तब तक झूलते रहते हैं जब तक हम आत्मा-चेतना में स्थिरता नहीं पाते। इसलिए जागृत होना और जागृत रहना महत्वपूर्ण है, और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम हर दिन अपने मन और बुद्धि को अच्छा आध्यात्मिक भोजन (आध्यात्मिक ज्ञान) और व्यायाम (योग) दें ताकि वे ताजगी से भरपूर और सतर्क रहें। आत्मा के प्रति जागरूक रहते हुए, उसी चेतना से कार्य करते हुए, शारीरिक जागरूकता के भ्रम पर आधारित पिछले कार्यों से बने निशान (आदतें और प्रवृत्तियाँ) ठीक हो जाती हैं। संतोषजनक और स्थायी परिणाम प्राप्त करने के लिए, यदि आप आध्यात्मिक विकास और व्यक्तिगत परिवर्तन चाहते हैं, तो अनुशासन आवश्यक है। अन्यथा, पुरानी आदतें आपके जीवन में शासन करना जारी रखेंगी। योग अभ्यास में हमारे अनुशासन का काम करने का प्रमाण है; मानसिक हल्कापन, दूसरों के साथ हमारी बातचीत में बढ़ती सहजता और हम जो कुछ भी करते हैं उसमें प्राप्त सफलता है।
आज का अभ्यास
आज दिनभर अपने विचारों और प्रतिक्रियाओं का निरीक्षण करें। देखें कि कौन-सी पुरानी आदतें उभरती हैं और सजगता से उन्हें शक्ति देने के बजाय शांत करें।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता



