जीवन में आने वाले सीन को सावधानी से रिकॉर्ड करें

जीवन में आने वाले सीन को सावधानी से रिकॉर्ड करें

हमारे हर विचार, बोल और व्यवहार हमारी आत्मा पर इंप्रेशन डालते हैं, और ये सीडी पर एक रिकॉर्डिंग की तरह होते हैं। इस प्रकार हम सभी आत्माओं में, हमारे सभी जन्मों की रिकॉर्डिंग का एक कलेक्शन है जो हमारे व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाते हैं। इसलिए हमारी आत्मा के ऊपर होने वाली, प्रत्येक रिकॉर्डिंग प्योर और पॉजिटिव होनी चाहिए, क्योंकि यह न केवल हमारे इस जीवन में, बल्कि हमारे आने वाले जीवन में भी हमारे मन, शरीर और रिश्तों को प्रभावित करती है। तो कुछ क्षण स्वयं के साथ बैठें और अपने मन से बातें करें, उसे सिखाएं कि, अपने जीवन के हर सीन पर केवल सुंदर रिकॉर्डिंग बनाने पर फोकस करें। जीवन की विपरीत परिस्थितियों में नकारात्मक भावनाओं से बचें और हर दिन सकारात्मक स्वमान का अभ्यास करें। ऐसा करने से, हमारे व्यक्तित्व में पवित्रता, शांति और प्रेम जैसे सुंदर गुण भरते जाते हैं। जब हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि, हम क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं और क्या करते हैं, तो हमारा हर कर्म सही हो जाता है। और इससे स्वत: ही श्रेष्ठ भाग्य का निर्माण होता है।

एफ़रमेशन -

मैं प्रसन्नचित्त आत्मा हूँ। जीवन में अनेक परिस्थितियाँ आती हैं और मैं उनसे गुजरते हुए कई तरह के अनुभव प्राप्त करता हूँ। इन सभी अनुभवों की छाप मेरी आत्मा पर हमेशा के लिए रिकॉर्ड होती जाती है। मैं इस बात का ध्यान रखता हूँ कि मैं जो भी सोचता हूँ, महसूस करता हूँ और लोगों या परिस्थितियों के साथ जैसा व्यवहार करता हूँ, वह सब मेरी आत्मा में रिकॉर्ड होता है। इस रिकॉर्डिंग में दोबारा सुधार करने का कोई मौका नहीं है। यह हमेशा के लिए मेरे साथ रहती है। इसलिए मैं केवल अच्छे और सकारात्मक विचारों को ही रिकॉर्ड करना चुनता हूँ। पहले जब मैं लोगों की कुछ आदतों पर प्रतिक्रिया देता था, जैसे किसी का गलत बोलना, आलोचना करना, गुस्सा करना या चालाकी से व्यवहार करना, तो अब मैं इन बातों को समझने लगा हूँ। मैं उनकी इन आदतों का सामना शांति और स्थिरता से करता हूँ। अब मैं यह समझता हूँ कि वे मेरे साथ ऐसा जानबूझकर नहीं, बल्कि अपने स्वभाव और संस्कारों के वश होकर करते हैं। इसलिए मैं उनकी बातों को दिल पर नहीं लेता और न ही उनसे दुखी होता हूँ। मैं उनके प्रति नाराज़गी या नफरत रखने के बजाय, उनके लिए शुभभावना और करुणा रखता हूँ। यही मेरी नई और श्रेष्ठ रिकॉर्डिंग है। अगर कोई परिस्थिति मेरे मन के अनुकूल नहीं है, तो मैं उसे स्वीकार करता हूँ। न तो उस पर व्यर्थ सवाल उठाता हूँ और न ही उसका विरोध करके अपने मन की शांति खोता हूँ। मैं हर परिस्थिति में अपने विचारों को सकारात्मक रखता हूँ और किसी भी दृश्य की नकारात्मक छाप अपनी आत्मा पर नहीं पड़ने देता। मेरी यही शुद्ध और सकारात्मक रिकॉर्डिंग मेरे मन को शांत रखती है, मेरे तन को स्वस्थ रखने में मदद करती है और मेरे रिश्तों को मजबूत बनाती है। साथ ही, अपने श्रेष्ठ विचारों और कर्मों से मैं सभी की दुआओं और आशीर्वाद का पात्र बनता हूँ।

मुख्य सीख

आज हर परिस्थिति में अपने विचारों, भावनाओं और व्यवहार पर ध्यान दें। आइए, किसी की नकारात्मक बात को मन में स्थान देने के बजाय शांति और शुभभावना की सुंदर रिकॉर्डिंग करें।

आज से अपनी लय शुरू करें

रोज़ पढ़ें — हर दिन नीचे एक घेरा भरेगा

इस सप्ताह 7 में से 1 दिन
सोमंबुगुशुशर
पढ़ाअभ्यास कियाआज
पूरी यात्रा

और संदेश

रोज़ सुबह ज्ञान

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करें

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता