परमात्मा को अपना सर्वश्रेष्ठ मित्र बनाने के 5 फायदे

- 1कठिन परिस्थितियों के बोझ से मुक्त करते हैं - जितना अधिक हम अपने हर कार्य में परमात्मा का हाथ थामते हैं और उनके आशीर्वाद का अनुभव करते हैं, उतना ही अधिक, परमात्मा जो इस संसार की सर्वोच्च शक्ति हैं, हमारे करीबी मित्र बन जाते हैं। जब हमें जीवन के हर क्षेत्र में उनका साथ मिलता है, तब हमें उनकी शक्तियां महसूस होने लगती हैं और हम पूर्ण रूप से बोझ-मुक्त हो जाते हैं।
- 2अपनी सर्वोत्तम बुद्धि से हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं - सच्चे मित्र हमारे जीवन की यात्रा में हमारे साथ चलते हैं। परंतु, जब स्वयं परमात्मा हमारे मित्र बनते हैं, तो वे न केवल हमारे साथ होते हैं, बल्कि हमारे आगे चलते हैं। वे सर्वज्ञानी हैं और उनकी बुद्धि सर्वोच्च है। इसलिए, जब हम उनका अनुसरण करते हैं, वे हमें जीवन के हर दृश्य का रहस्य बताते हैं और हम प्रत्येक दृश्य से सीखते हैं और सही कर्म करते हैं।
- 3हमारे हर सपने को पूरा करते हैं - हम सभी के मन में सुंदर सपने होते हैं जैसे अच्छा स्वास्थ्य, धनवान होना, खूबसूरत रिश्ते बनाना और अपने कर्तव्यों में सफलता प्राप्त करना। जब हम इन सपनों को पूरा करने के छोटे-छोटे कदम उठाते हैं, तो परमात्मा एक सर्वश्रेष्ठ मित्र की भूमिका निभाते हैं और हर कदम पर हमारी सफलता की दिशा में हमारा साथ देते हैं।
- 4हमारे घरों और कार्यस्थलों को स्वर्ग जैसा सुंदर बनाते हैं - जब हम हर घर और कार्यालय में परमात्मा की उपस्थिति का अनुभव करते हैं, तो वे स्वर्ग की तरह खुशियों, सद्भावना और अपनेपन की भावना से भरपूर होते हैं। परमात्मा हमारे घर और कार्यस्थल के प्रमुख की भूमिका निभाते हैं और बिना माँगे हमारी हर आवश्यकता को पूरा करते हैं।
- 5हमारे गुणों और शक्तियों को निरंतर बढ़ाते हैं - परमात्मा संसार की सबसे सुंदर आध्यात्मिक ऊर्जा हैं, जिनके पास कई गुणों और शक्तियों की सुंदरतम तरंगें होती हैं जिनकी हमारे दैनिक जीवन में आवश्यकता होती है। जब वे हमारे सर्वश्रेष्ठ साथी बनते हैं, तो वे आत्मा को इन तरंगों से भर देते हैं और जीवन को एक सहज यात्रा बना देते हैं, जिसमें "क्या", "कब", "क्यूँ", और "कैसे" के प्रश्न नहीं उठते!
आज का अभ्यास
आज कुछ क्षण परमात्मा को अपना सच्चा मित्र मानकर हर कार्य उनसे साझा करें और अनुभव करें कि यह भावना मन को कितना हल्का और निश्चिंत बनाती है।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता



