Brahma Kumaris

समाज सेवा प्रभाग के स्वर्णिम सेवा वर्ष 2025–26 की प्रमुख सेवाओं की झलक

समाज सेवा प्रभाग के स्वर्णिम सेवा वर्ष 2025–26 की प्रमुख सेवाओं की झलक

ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग के लिए वर्ष 2025-26 अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक रहा। इस स्वर्णिम सेवा वर्ष के दौरान देश-विदेश में अनेक सामाजिक, आध्यात्मिक और जनजागरण कार्यक्रमों का व्यापक रूप से आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य समाज में शांति, सहयोग, आत्मबल और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।

इस वर्ष के दौरान पूरे भारत में 6000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें रक्तदान अभियान, “संगम – वरिष्ठ नागरिक सम्मान” कार्यक्रम, हरित भारत स्वच्छ भारत अभियान, स्वर्णिम समाज के लिए ईश्वरीय योजना, डिजिटल व्यसन मुक्ति अभियान, आपदा राहत सेवा तथा राजयोग शिविर जैसे अनेक सेवा कार्य शामिल रहे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों लोगों को प्रेरणा और लाभ प्राप्त हुआ।

समाज सेवा प्रभाग के स्वर्णिम सेवा वर्ष 2025–26 की प्रमुख सेवाओं की झलक — article photo 3

समाज सेवा प्रभाग द्वारा “संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” अभियान भी प्रारंभ किया गया। यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ हुए ऐतिहासिक समझौते (MoU) के अंतर्गत शुरू हुआ। इस समझौते पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन में हस्ताक्षर किए गए। इस अभियान के माध्यम से देशभर में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, आत्मबल और आध्यात्मिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

समाज सेवा प्रभाग के स्वर्णिम सेवा वर्ष 2025–26 की प्रमुख सेवाओं की झलक — article photo 5

इसी क्रम में देश के विभिन्न स्थानों पर संत समागम एवं राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किए गए। अयोध्या में “सनातन धर्म के संवाहक प्रभु श्रीराम” संत सम्मान समारोह, आबूरोड में राष्ट्रीय सम्मेलन तथा पुणे, हिसार, आगरा और बीड सहित कई स्थानों पर समाजसेवी सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों का मुख्य संदेश रहा कि स्व-परिवर्तन के माध्यम से ही विश्व-परिवर्तन संभव है और आध्यात्मिकता ही श्रेष्ठ समाज की आधारशिला है।

समाज सेवा प्रभाग के स्वर्णिम सेवा वर्ष 2025–26 की प्रमुख सेवाओं की झलक — article photo 7

22 से 25 अगस्त 2025 तक भारत और नेपाल में 2000 से अधिक ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केन्द्रों पर “विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान” का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अभियान में कुल 88,378 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे OMG Book of Records द्वारा विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्राप्त हुई। इस अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा जी द्वारा गुरुग्राम स्थित ओआरसी में किया गया।

समाज सेवा प्रभाग के स्वर्णिम सेवा वर्ष 2025–26 की प्रमुख सेवाओं की झलक — article photo 9

समाज सेवा प्रभाग की सेवाएँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तारित हुईं। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं “Unity and Trust” अभियान आयोजित किया गया, मॉस्को में “Digital Age में Emotional Stability” विषय पर संगोष्ठी हुई तथा नेपाल के चितवन और रत्ननगर में पर्यावरण संरक्षण एवं राजयोग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विश्वभर में शांति और समरसता का संदेश प्रसारित हुआ।

समाज सेवा प्रभाग के स्वर्णिम सेवा वर्ष 2025–26 की प्रमुख सेवाओं की झलक — article photo 11

देशभर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, विभिन्न संस्थाओं के साथ 100 से अधिक समझौते (MoU), तथा हिसार में 2000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का भव्य सम्मान किया गया। इसके साथ-साथ शिक्षकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों का भी सम्मान किया गया। “संगम” अभियान ने समाज की विभिन्न पीढ़ियों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम प्रस्तुत किया।

समाज सेवा प्रभाग के स्वर्णिम सेवा वर्ष 2025–26 की प्रमुख सेवाओं की झलक — article photo 13

युवाओं के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राजयोग शिविर, कॉलेज मेडिटेशन कोर्स, नशामुक्ति और डिजिटल संतुलन जागरूकता कार्यक्रम, कार रैली, सांस्कृतिक संध्या और सार्वजनिक संगोष्ठियाँ शामिल रहीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और नागरिकों को मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और मूल्यनिष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा दी गई

समाज सेवा प्रभाग के स्वर्णिम सेवा वर्ष 2025–26 की प्रमुख सेवाओं की झलक — article photo 15

समाज सेवा प्रभाग की प्रत्येक पहल — चाहे वह रक्तदान हो, वृद्ध सम्मान हो या जनजागरण — मानवता, करुणा और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का एक प्रयास रही है। समाज सेवा प्रभाग आगे भी ईश्वरीय सेवा के संकल्प के साथ समाज में शांति, सहयोग और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

समाज सेवा प्रभाग के स्वर्णिम सेवा वर्ष 2025–26 की प्रमुख सेवाओं की झलक — article photo 17

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।
Rewa
Jul 8

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न
Kolkata
Jul 8

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration
New York
Jul 8

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 7

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश
Amritsar
Jul 6

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन
Mumbai
Jul 6

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश
Georgetown
Jul 5

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
Jul 5

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित

From Abu Road

Happenings in your area

View All
राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया

मम्मा की स्मृति में आमथला मातेश्वरी पीस गार्डन तपोवन में 25 फीट ऊंचे अन्नपूर्णा ज्ञान कलश निर्माण की घोषणा
Abu Road
Jun 26

मम्मा की स्मृति में आमथला मातेश्वरी पीस गार्डन तपोवन में 25 फीट ऊंचे अन्नपूर्णा ज्ञान कलश निर्माण की घोषणा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के ‘मेरा भारत नशा मुक्त भारत’ अभियान की सराहना की
Abu Road
Jun 25

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के ‘मेरा भारत नशा मुक्त भारत’ अभियान की सराहना की

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम

 Prime Minister Commends Brahma Kumaris' Nationwide Spiritual Campaign for a Nasha Mukt Bharat
Abu Road
Jun 24

Prime Minister Commends Brahma Kumaris' Nationwide Spiritual Campaign for a Nasha Mukt Bharat

Brahma Kumaris Celebrates International Day of Yoga 2026 with the Theme “Yoga for Healthy Ageing”
Abu Road
Jun 21

Brahma Kumaris Celebrates International Day of Yoga 2026 with the Theme “Yoga for Healthy Ageing”

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण
Abu Road
Jun 17

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।
Rewa
Jul 8

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश
Amritsar
Jul 6

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया

Respecting Mother Nature Campaign Launched at ORC Gurugram During Silver Jubilee Celebrations
Gurugram
Jul 4

Respecting Mother Nature Campaign Launched at ORC Gurugram During Silver Jubilee Celebrations

बिलासपुर में ब्रह्माकुमारीज़ के "स्वयं सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण" अभियान के अंतर्गत नौ प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Bilaspur
Jul 4

बिलासपुर में ब्रह्माकुमारीज़ के "स्वयं सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण" अभियान के अंतर्गत नौ प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

इंदौर में सुरक्षा सेवा प्रभाग के ‘स्वसशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण’ अभियान का प्रेरणादायी समापन
Indore
Jul 3

इंदौर में सुरक्षा सेवा प्रभाग के ‘स्वसशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण’ अभियान का प्रेरणादायी समापन

भोपाल के सुख शांति भवन, नीलबड़ में "स्वशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण" विषय पर तीन दिवसीय विशेष जन-जागरण अभियान का शुभारंभ
Bhopal
Jul 3

भोपाल के सुख शांति भवन, नीलबड़ में "स्वशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण" विषय पर तीन दिवसीय विशेष जन-जागरण अभियान का शुभारंभ

Brahma Kumaris Hari Nagar Launches Mental Health & Wellness Campaign for Security Personnel Across Delhi-NCR
New Delhi
Jul 3

Brahma Kumaris Hari Nagar Launches Mental Health & Wellness Campaign for Security Personnel Across Delhi-NCR