Brahma Kumaris

व्यस्त जीवन में शांति का अनुभव करने के 5 सरल उपाय

व्यस्त जीवन में शांति का अनुभव करने के 5 सरल उपाय
Journey
  1. 1स्वयं को एक शांत स्वरूप आत्मा अनुभव करें और प्रतिदिन स्वयं से बात करें- जैसे ही आप सुबह नींद से उठें, स्वयं को अपने मस्तिष्क के मध्य में एक सुंदर आध्यात्मिक प्रकाश के रूप में देखें और अनुभव करें कि आप अपने चारों ओर, अपने घर में और आसपास के सभी लोगों को शांति की सुंदर तरंगें फैला रहे हैं।
  2. 2जहां भी जाएं, आध्यात्मिक ज्ञान साथ लेकर चलें- अपने फोन या कंप्यूटर में एक किताब या किसी अन्य आध्यात्मिक ज्ञान का स्रोत अपने साथ रखें। जब भी आपको लगे कि आपका मन तनाव में है और बहुत अधिक विचार क्रिएट कर रहा है, तो आध्यात्मिक ज्ञान पढ़ें या सुनें। गुणों और शक्तियों से भरपूर यह सकारात्मक ज्ञान आपके विचारों को छूएगा और आपके मन को शांत करके आपको किसी भी व्यक्ति या स्थिति के प्रभाव से मुक्त करेगा।
  3. 3हर घंटे एक मिनट के लिए मन के ट्रैफिक को नियंत्रित करें- किसी भी कार्य में व्यस्त रहते हुए, हर घंटे एक मिनट के लिए शांति का अनुभव करें। इस एक मिनट में सकारात्मक शांति के विचार क्रिएट करें। यह आपके मन की गति को धीमा करता है और आप अगले 59 मिनट सक्रिय रहते हैं, लेकिन आपका मन कम और महत्वपूर्ण विचारों पर ही केंद्रित रहता है।
  4. 4हर किसी को एक शांत स्वरूप आत्मा के रूप में देखें और उन्हें शांति की तरंगें भेजें- हर दिन जब आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मिलें, तो प्रत्येक आत्मा को एक शांत ऊर्जा के रूप में देखें जो अपने शरीर के माध्यम से कार्य कर रही है। इस अभ्यास से आपसे शांति की तरंगें उन तक पहुंचेंगी और वे शांति के सागर; परमात्मा से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे और आप भी शांति का अनुभव करेंगे।
  5. 5घर और कार्यस्थल पर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें- हमेशा ये कोशिश करें कि जिस कमरे में आप समय बिताते हैं, वहां चीजें कम और व्यवस्थित हों। ये सुनिश्चित करें कि प्रत्येक वस्तु में शांति की तरंगें हों। बाहरी शांति आंतरिक शांति में मदद करती है और आंतरिक शांति बाहरी शांति बनाने में मदद करती है। आपके घर और कार्यालय में नियमित मेडिटेशन करना, इसमें सहायता करता है।

आज का अभ्यास

आज मैं सुबह स्वयं को शांत प्रकाश स्वरूप आत्मा अनुभव करूँ और अपने घर तथा सभी लोगों तक शांति की तरंगें फैलाने का संकल्प रखूँ।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता