
2026 – स्वयं की पहचान के साथ आगे की ओर
2026 की शुरुआत केवल कैलेंडर से नहीं, स्वयं की पहचान से करें। जानिए कैसे राजयोग मेडिटेशन से आप ऑटोपायलट जीवन से निकलकर आत्म-जागरूकता और आंतरिक शांति की ओर बढ़ सकते हैं।
नवरात्रि केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह आत्मा को उसकी वास्तविक पहचान और शक्तियों का स्मरण कराने का एक पावन अवसर है। इन दिनों में शक्तियों का स्मरण, उनका पूजन और उनके 108 नामों का उच्चारण तो किया जाता है, लेकिन आइए समझते हैं कि हमें सच्ची शक्ति कहाँ से मिलती है और आत्मा किस प्रकार पुनः अपनी दिव्यता को प्राप्त कर सकती है!
इष्ट शक्तियों के 108 नाम प्रसिद्ध हैं। वे सभी प्रतीकात्मक, लाक्षणिक अथवा गुणवाचक नाम हैं। उनसे या तो उनके पवित्र जीवन का, उनकी उच्च धारणाओं का परिचय मिलता है। या परमपिता परमात्मा के साथ तथा मनुष्यमात्र के साथ उनके संबंध का बोध होता है या फिर उनके कर्तव्यों का पता चलता है।
उदाहरणार्थ; शक्तियों के जो सरस्वती, विमला, तपस्विनी, सर्वशास्त्रमयी, त्रिनेत्री इत्यादि नाम हैं, उनसे यह परिचय मिलता है कि उनमें ज्ञान-शक्ति, योग-शक्ति और पवित्रता की शक्ति थी।
‘कुमारी’, ‘कन्या’ इत्यादि नामों से यह परिचय मिलता है कि ये ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करती थीं।
उनके ‘आद्या’, ‘आदि देवी’ आदि नामों से पता चलता है कि वे सृष्टि के आदि यानि आरंभ में, सतयुगी सृष्टि की स्थापना के समय प्रकट हुई थीं।
इसी प्रकार, उनके ‘ब्राह्मी’, ‘सरस्वती’, ‘भवानी’ (शिव पुत्री), ‘भव-प्रिया’ (शिव को प्रिय), ‘शिवमयी शक्तियाँ’ इत्यादि नामों से यह बोध होता है कि वे प्रजापिता ब्रह्मा की ज्ञान-पुत्रियाँ थी और उन्हें परमात्मा शिव ने ब्रह्मा द्वारा ज्ञान-शक्ति, योग-शक्ति तथा पवित्रता की शक्ति प्रदान करी थीं।
इन नामों और विशेषताओं से यह शिक्षा मिलती है कि शक्ति; किसी बाहरी साधन या वस्तु से नहीं, बल्कि ईश्वर की स्मृति और पवित्र जीवन से आती है। जब आत्मा अपने मूल स्वरूप को पहचान लेती है, तब उसका हर कार्य, हर गुण, और हर संबंध प्रकाशमान हो उठता है। यही कारण है कि आज भी लोग इन शक्तियों की जीवन-गाथाओं को याद करते हैं और उन्हें आदर्श मानकर आगे बढ़ना चाहते हैं।
प्रश्न उठता है कि रात्रि में ही शक्तियों के गायन-वन्दन, रात्रि में ही जागरण, स्मरण इत्यादि क्यों होता है?
दरअसल, यहाँ ‘रात्रि’ शब्द उस रात्रि का वाचक नहीं है जो 24 घंटे में एक बार आती है बल्कि यह उस रात्रि का बोधक है जो ‘शिवरात्रि’ के नाम से भी प्रसिद्ध है। लाक्षणिक दृष्टि से सतयुग और त्रेतायुग को “ब्रह्मा का दिन” कहना चाहिए क्योंकि उस काल में जन-जीवन प्रकाशमय होता है। द्वापर और कलियुग को “ब्रह्मा की रात्रि” कहना चाहिए क्योंकि उन दो युगों में मनुष्य अज्ञान अंधकार में होते हैं, तमोगुणी होते हैं और तमोगुण अंधकार का प्रतीक है।
जब कलियुग अथवा ब्रह्मा की रात्रि चरम पर पहुँचती है, तब सभी आत्मायें आसुरी गुणों से पीड़ित, अज्ञान निद्रा में सोई हुई और आत्मिक शक्ति से हीन होती हैं। ऐसी अज्ञान रात्रि के समय परमपिता परमात्मा शिव एक साधारण मनुष्य के वृद्ध तन में अवतरित (प्रविष्ट) होते हैं और उनके दैहिक जन्म के समय का नाम बदलकर अब उनका कर्तव्यवाचक नाम ‘प्रजापिता ब्रह्मा’ रखते हैं।
उनके मुखारविन्द द्वारा जो नर-नारियाँ ज्ञान सुनकर अपने जीवन को परिवर्तित करके नया आध्यात्मिक जन्म पाते हैं, वे ‘शिव-शक्तियाँ’ कहलाते हैं क्योंकि वे ब्रह्मा द्वारा परमात्मा शिव से ज्ञान-शक्ति, योग-शक्ति और पवित्रता की शक्ति प्राप्त करती हैं।
वास्तविक शिव-शक्तियाँ न केवल स्वयं पवित्र और शक्तिवान बनती हैं, बल्कि अपने योग-बल द्वारा वातावरण को शुद्ध करती हैं, आत्माओं को शांति और शक्ति का अनुभव कराती हैं और विश्व के कल्याण में सहयोग देती हैं। यही कारण है कि उनकी पूजा अर्चना की परंपरा बनी और आज भी नवरात्रि में लोग उनकी स्मृति में दीप जलाकर प्रार्थना करते हैं—“हे अंबे, जैसे यह दीपक चारों ओर का अंधकार मिटाकर प्रकाश फैला रहा है, वैसे ही आप हमारे अज्ञान-अंधकार को दूर करके जीवन में शक्ति और शांति भर दें।”
इस दृष्टि से देखें तो नवरात्रि का हर दिन आत्मा को जगाने का आह्वान है। यह केवल बाहर के उत्सव तक सीमित नहीं, बल्कि भीतर के परिवर्तन का निमंत्रण है। जब आत्मा परमात्मा से योग लगाती है, तो उसके जीवन में स्वतः ही पवित्रता, शक्ति और दिव्यता प्रकट होती जाती है।
लोग बहुत श्रद्धा और भक्ति से नौ देवियों की पूजा आराधना तो करते हैं, परन्तु इसके पीछे का वास्तविक अर्थ नहीं जानते कि देवी बनने की असली शक्ति ज्ञान, योग और पवित्रता से आई थी।
जगदम्बा सरस्वती जैसी शक्तियों ने अपने जीवन में विकारों पर विजय प्राप्त करके सच्चा आत्मिक साम्राज्य पाया। यही कारण है कि नवरात्रि के बाद विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है—यह उस विजय का प्रतीक है जो स्त्री और पुरुष, दोनों ही, अपने पाँच विकारों (काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार) पर पाते हैं।
नवरात्रि में लोग श्रद्धा से देवियों की पूजा करते हैं, दीपक जलाते हैं और उनके नामों का स्मरण करते हैं। यह सब भक्ति की सुंदर परंपरा है। लेकिन अर्थ तभी पूरा होता है जब उस दीपक की लौ हमें भीतर की रोशनी जगाने की याद दिलाए।
देवियाँ इसलिए पूजनीय बनीं क्योंकि उन्होंने ज्ञान और पवित्रता को अपने जीवन में धारण किया।
हम उनके गुणों का गुणगान करते हैं, लेकिन अगर हम उन्हीं गुणों को अपने जीवन में धारण करें तो वही शक्तियां हमारे भीतर भी प्रकट हो सकती हैं।
रात्रि का प्रतीक केवल अंधकार नहीं है; बल्कि यह उस अज्ञान का स्मरण कराता है जिसमें मनुष्य भटक जाता है। और नवरात्रि हमें उस अज्ञान से बाहर आने और ज्ञान की रोशनी को अपनाने का सुंदर अवसर देती है।
कई बार हम सोचते हैं कि आज के समय में पवित्र जीवन जीना कठिन है। लेकिन वास्तव में यही हम आत्माओं का स्वधर्म है। आज के समय में ही यह अति आवश्यक है कि हम अपनी वास्तविक आत्मिक पहचान और उसमें निहित शक्तियों को याद करे। पूजा और भक्ति प्रेरणा तो देती हैं, परंतु सच्ची प्राप्ति तभी महसूस होगी जब हम ज्ञान और आत्मजागृति को जीवन का हिस्सा बनाएँ।
नवरात्रि हमें यही सिखाती है—
इन देवियों की जीवन-गाथा को जानकर हमें भी प्रेरणा लेनी चाहिए कि यदि हम ज्ञान-शक्ति और योग शक्ति द्वारा अपने भीतर की कमजोरियों पर विजय प्राप्त करें, तो हम भी शांति, सम्पन्नता और सुख से भरपूर सुंदर जीवन जी सकते हैं।
बेहतर अनुभव के लिए कृपया हेडफ़ोन का इस्तेमाल करें।

2026 की शुरुआत केवल कैलेंडर से नहीं, स्वयं की पहचान से करें। जानिए कैसे राजयोग मेडिटेशन से आप ऑटोपायलट जीवन से निकलकर आत्म-जागरूकता और आंतरिक शांति की ओर बढ़ सकते हैं।

Start 2026 with an inner reset, not just outer goals. Learn how Rajyoga Meditation helps you break free from autopilot living and begin the New Year with clarity, peace, and self-sovereignty.

Light diyas outside, but also light one within. Discover the spiritual meaning of Diwali — from rituals to self-realization.

नवरात्रि हमें देवी की पूजा के साथ-साथ अपनी आंतरिक शक्तियों का अनुभव कराती है। शिव से जुड़कर आत्मा अपनी अष्ट शक्तियों को जागृत करती है। व्रत, सात्विकता और जागरण का असली संदेश हमें जीवन को सरल, शक्तिशाली और आनंदमय बनाने की प्रेरणा देता है।

सच्ची आज़ादी का मतलब है केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आंतरिक और आध्यात्मिक स्वतंत्रता। जब हम अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण पाते हैं, तब ही असली सुख मिलता है। जानें, राजयोग और आत्म-नियंत्रण से कैसे पाएं स्थायी शांति, संतोष और जीवन में स्वाभिमान।

रक्षाबंधन सिर्फ रिश्तों का नहीं, आत्मा और परमात्मा के पवित्र बंधन का उत्सव है — जो सुरक्षा, शांति और पवित्रता देता है।

होली सिर्फ़ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि आत्मा को शुद्ध करने और दिव्यता से रंगने का अवसर है। जानिए होली का आध्यात्मिक महत्व और इसका गहरा संदेश।
महाशिवरात्रि आत्मा के दिव्य जागरण का पर्व है। जानें शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य, उपवास का सही अर्थ, पवित्रता का संकल्प और परमात्मा का संदेश।

Experience the divine awakening of the soul this Shivratri! Discover its spiritual significance, rituals, and how God’s wisdom transforms our lives

Sri Ganesh Ji, the remover of obstacles, is a symbol of wisdom, strength, and balance. By embodying his divine qualities—humility, discipline, and foresight—we can overcome life’s challenges and walk the path of inner peace and success. Learn how to invoke the Vighna-Vinashak within and transform your life