ब्रह्माकुमारीज़ नेविगेशन
2026 - स्वयं की पहचान के साथ आगे की ओर

2026 – स्वयं की पहचान के साथ आगे की ओर

हर साल कैलेंडर बदलने से पहले ही हमारे अंदर कुछ हलचल शुरू हो जाती है। हर नए साल में हम जीवन को बेहतर बनाने के संकल्प लेते हैं — लेकिन दूसरे या तीसरे महीने तक आते-आते वे सकारात्मक बदलाव ढीले पड़ने लगते हैं। आइए समझें कि बदलाव और परिवर्तन स्थायी रूप से क्यों नहीं हो पाते हैं।


दरअसल नया साल वास्तव में जनवरी माह से शुरू नहीं होता। बल्कि यह उस एक क्षण से शुरू होता है, जब हम ऑटोपायलट (autopilot) मोड में जीना छोड़ देते हैं।

ऑटोपायलट वह स्थिति है, जहाँ बाहर से सबकुछ सामान्य लगता है, लेकिन हमारे अंदर की दुनिया हमारी जागरूकता के बिना ही चलती रहती है।

हर सुबह जब आप जागते हैं — मन बातें करने लगता है। जब आप लोगों से मिलते हैं — और आपका मूड धीरे से उनके बोलने के लहजे पर निर्भर हो जाता है।

और धीरे-धीरे हम ऐसे जीने लगते हैं — जैसे बाहर की सारी व्यवस्थाएँ तो हम संभाल रहे हों, लेकिन उस अंदर वाले सत्य को नज़रअंदाज़ कर देते हैं जो हमारे पूरे दिन को चला रहा है — हमारा आंतरिक अस्तित्व, हमारी चेतना।

A past scene can replay, a future worry can sit in the background,

अतीत का कोई दृश्य बार-बार मन में चलने लगता है, भविष्य की कोई चिंता मन में बैठ जाती है, और छोटी-छोटी बातें भी भारी लगने लगती हैं। बिना समझे ही अंदर से ऐसा महसूस होता है कि — “ज़िंदगी चल तो रही है… लेकिन मैं स्वयं पर पूरा नियंत्रण महसूस नहीं कर पा रहा हूं।”


अब ज़रा एक पल के लिए रुकिए और एक छोटी-सी बात को नोटिस कीजिए — आप अपने विचारों और भावनाओं को देख पा रहे हैं, अपने मन में होने वाले बदलाव को महसूस कर पा रहे हैं।

अपने अंदर के उस शांत “महसूस करने वाले” को पहचानिए — जो स्थिर है, जागरूक है, और हर क्षण उपस्थित है — वही आपका सबसे गहरा वास्तविक स्वरूप है।
Rushing through responsibility and roles
रोज की भाग-दौड़ में हम स्वयं को अपने नाम, भूमिकाओं और ज़िम्मेदारियों से पहचानने लगते हैं — और हम उसे भूल जाते हैं, जो इन सबका अनुभव कर रहा है। लेकिन, फिर भी हमारे भीतर की वास्तविक चेतना “स्व” सदा स्थिर बनी रहती है।
That you is the soul—a conscious being

वह “स्व” ही आत्मा है — एक चेतन सत्ता। न शरीर, न मन — बल्कि वह जो मन को और शरीर को एक साधन की तरह उपयोग करती है।


वास्तव में, इस समझ के साथ हम 2026 की एक नई शुरुआत कर सकते हैं। इसलिए नहीं कि परिस्थितियाँ अचानक से हमारे अनुसार हो जाएँगी… बल्कि इसलिए कि परिस्थितियों का सामना करने वाली चेतना स्वयं अंदर से स्थिर हो जाती है।

But when you begin 2026 from within—steady, clear, anchored in your real self—you may do the same work, yet carry a different fragrance

जब आप नए वर्ष की शुरुआत बाहर से करने की कोशिश करते हैं — परिणामों के पीछे भागते हुए, अपनी छवि को सँभालते हुए — तो संभव है आप बहुत कुछ हासिल कर लें… लेकिन फिर भी भीतर से एक खालीपन महसूस हो।

लेकिन जब आप साल 2026 की शुरुआत अपने आंतरिक स्व से करते हैं — स्थिर, स्पष्ट और अपने वास्तविक स्वरूप में स्थित होकर — तो वही कार्य करते हुए भी आपके व्यक्तित्व से एक अलग ही सुगंध स्वतः ही फैलने लगती है।

और वह सुगंध आपकी रोज की दिनचर्या में साफ़ दिखाई देती है —

  • बिना किसी कठोरता के दृढ़ता से अपनी बात कहने में
  • स्वयं को कमज़ोर किए बिना सम्मान बनाए रखने में
  • अपने वास्तविक स्वरूप को खोए बिना दबाव भरी परिस्थितियों को सँभालने में
Because, the deepest power is not control over people. It is self-sovereignty

क्योंकि सबसे बड़ी शक्ति दूसरों को नियंत्रण करने में नहीं है। बल्कि वास्तविक शक्ति है — स्वराज्य, माना अपनी ही अवस्था पर संपूर्ण नियंत्रण।


तो इस नए वर्ष में, बाहरी सफलता को सामान्य ही रहने दें, लेकिन आंतरिक स्वराज्य को नया, सशक्त और स्थिर बनने दें।

Rajyoga meditation is a simple practice that brings you back to the driver’s seat. It helps you

राजयोग मेडिटेशन के साथ 2026 की एक नई और जागरूक शुरुआत


अब असली सवाल यह है — अगर बदलाव लंबे समय तक टिक नहीं पाता और उसका कारण हमारा “ऑटोपायलट” है, तो हम इससे सहज और व्यवहारिक तरीके से कैसे बाहर निकल सकते हैं?

राजयोग मेडिटेशन एक आसान और सहज योग-अभ्यास है, जो आपको फिर से अपने जीवन की ड्राइविंग सीट पर बिठा देता है। यह आपकी मदद करता है —

  • मन के शोर से थोड़ा पीछे हटने में — यानी विचारों, भावनाओं और प्रतिक्रियाओं से
  • स्वयं को आत्मा के रूप में याद करने में — उन सभी भूमिकाओं और मनोभावों के पीछे स्थित जागरूक सत्ता के रूप में
  • परमात्मा से एक शांत और सूक्ष्म संबंध के द्वारा स्वयं को रिचार्ज करने में — जो शांति, शक्ति और प्रेम का सागर हैं

यह सुंदर आंतरिक जुड़ाव एक स्थिर सतत् पावर-सोर्स से जुड़ने जैसा है।

दैनिक जीवन में छोटी-छोटी बातें ही अक्सर हमारी ऊर्जा को कम करती हैं। लेकिन इस योग अभ्यास से आप सीखते हैं कि जो आपके लिए जरूरी नहीं है, उसे वहीं छोड़ देना है।

आप उस अनावश्यक विचार को शुरू में ही पहचान लेते हैं — मूड बिगड़ने से पहले, कुछ बोलने से पहले, या पूरे दिन उसी में उलझे रहने से पहले।

आप पहले की तरह ही अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाते रहते हैं, लेकिन आपका मन हल्का और दिल साफ़ रहता है — क्योंकि अब आप पावर सोर्स से अपनी शक्तियां प्राप्त कर रहे हैं।


इसलिए राजयोग का अभ्यास स्थायी परिवर्तन लाता है — किसी मजबूरी या दबाव से नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास और आंतरिक जुड़ाव से।

Time to meditate app thumbnail

यह सिर्फ़ पढ़ें नहीं—इसे अनुभव करके देखिए


पढ़ना आपको प्रेरणा दे सकता है, लेकिन अनुभव आपको बदल देता है।

अगर आप इस बदलाव को महसूस करना चाहते हैं, तो आप राजयोग मेडिटेशन पोर्टल पर उपलब्ध गाइडेड सेशन्स से शुरुआत कर सकते हैं — जहाँ आप अलग-अलग मेडिटेशन्स का अनुभव कर सकते हैं और धीरे-धीरे इन्हें जीवन में अपनाकर निरंतर अभ्यास बना पाएँगे।

और यदि आप अपनी प्रगति को ट्रैक करना पसंद करते हैं, तो हैबिट ट्रैकिंग / मेडिटेशन ट्रैकिंग का उपयोग भी कर सकते हैं — ताकि आपका अभ्यास दिखाई दे और आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे।

छोटी शुरुआत से निरंतर अभ्यास

पहले 1–3 दिन: प्रतिदिन 5 मिनट गाइडेड मेडिटेशन का अभ्यास करें — अपनी उम्र, परिस्थिति के अनुसार।

आने वाले 4–7 दिन: प्रतिदिन 10 मिनट का अभ्यास जारी रखें।

योग अभ्यास को सरल लेकिन नियमित रखें।

Find a peaceful space near you


अपने आसपास किसी शांत स्थान का चयन करें


अगर आप व्यक्तिगत मार्गदर्शन और शांत वातावरण चाहते हैं, तो आप नज़दीकी राजयोग मेडिटेशन सेंटर में जाकर राजयोग के बारे में विस्तार से सीख सकते हैं।

एक शांत स्थान आपके अनुभव को और गहरा बना सकता है।

आंतरिक स्वराज्य पाने के लिए करें ये अभ्यास

अपना संकल्प लिखें और एक सुंदर संकल्प कार्ड डाउनलोड करें।

0 / 120

इस ब्लॉग को अंग्रेज़ी में पढ़ना चाहते हैं?

अंग्रेज़ी में पढ़ें

Related

साइलेंट वाइब्रेशन: हमारे जीवन की असली भाषा

वाइब्रेशन : एक मौन भाषा

जानिए कैसे हमारे विचार, भावनाएं और सूक्ष्म ऊर्जा—साइलेंट वाइब्रेशन—हमारी दुनिया, स्वास्थ्य और रिश्तों को गहराई से प्रभावित करते हैं।

Read More »
सदा व निरंतर रहने वाली खुशी का रहस्य

सदा व निरंतर रहने वाली प्रसन्नता का रहस्य – अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस

क्या सदा रहने वाली प्रसन्नता संभव है? सच्ची प्रसन्नता बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि हमारे भीतर है! जानिए कैसे योग,

Read More »
1. Wildlife day featured image conservation hindi

विश्व वन्यजीव दिवस: प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध की आध्यात्मिक अनुभूति

विश्व वन्यजीव दिवस केवल जैव विविधता की सुरक्षा का संदेश नहीं देता, बल्कि हमें प्रकृति और आध्यात्मिकता के गहरे संबंध

Read More »