
Raksha Bandhan: A Bond Beyond Time
Raksha Bandhan is more than sibling love — it’s a vow of purity, peace, and divine protection that strengthens the soul.
क्या आपने कभी रुककर यह सोचा है कि आज आपके प्रियजनों की आत्माएं कहाँ होंगी? जब हम श्राद्ध मनाते हैं — एक ऐसा समय जब हम उन्हें याद करते हैं जो इस संसार से जा चुके हैं — तो यह गहराई से चिंतन करने का भी अवसर होता है।
ये आत्माएं अपनी अगली यात्रा में क्या लेकर जाती होंगी? और इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आपकी बारी आएगी, तो आप अपने अगले जीवन में क्या लेकर जाएंगे?
श्राद्ध में हम केवल गुज़रे हुए लोगों के प्रति आधारभाव नहीं रखते, बल्कि यह भी समझते हैं कि हम कैसे स्वभाव संस्कार बना रहे हैं। हमारी हर सोच, हर भावना और हर कार्य आत्मा पर गहरी छाप छोड़ता जाता है। वही संस्कार आगे कई जन्मों तक हमारे साथ चलते हैं। इसलिए आप आज जो कदम उठाते हैं जो फैसले करते हैं, वही आपके आने वाले कल को बनाते हैं।
हम सभी का यह मानना है कि हम जब यह दुनिया छोड़ेंगे तो सब कुछ पीछे छूट जाएगा। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? हमारा धन संपत्ति, रिश्ते नाते और शरीर यहीं रह जाते हैं। और आत्मा के साथ सिर्फ़ हमारे संस्कार और कर्म ही जाते हैं, और वही अगले जन्म का हमारा भाग्य तय करते हैं।
क्या आपने देखा है कि एक ही समय, एक ही घर में, एक ही मां बाप के दो बच्चे भी कितने अलग स्वभाव के होते हैं? एक शांत और सुशील होता है, जबकि दूसरा जल्दी ग़ुस्सा करने वाला। उनके स्वभाव में ये अंतर उनके पिछले जन्मों से आए संस्कारों की वजह से होता है। ये संस्कार ही तय करते हैं कि हम इस जन्म में क्या हैं और अगले जन्म में क्या बनेंगे।
तो सोचिए, अगले जन्म में आप कैसा इंसान बनना चाहेंगे? शांत और खुशमिज़ाज या फिर ईर्ष्या, जलन और ग़ुस्से वाला? जो संस्कार आज हम बना रहे हैं, वही कल हमारे साथ जाएंगे और हमारी पहचान तय करेंगे।
हम अपनी ज़िंदगी का ज़्यादातर हिस्सा भविष्य की तैयारी में ही गुज़ार देते हैं—पैसा, मकान, ज़मीन जायदाद जैसी चीज़ों के लिए मेहनत करते रहते हैं। लेकिन कितनी बार हम ये सोचते हैं कि अपनी आत्मा को भी भविष्य के लिए तैयार करना ज़रूरी है? क्योंकि असली मायने उसी के हैं जो इस जीवन के बाद हमारे साथ जाएगा।
श्राद्ध हमें यह याद दिलाता है कि जैसे हम दूसरों को याद करते हैं, उसी तरह एक दिन हम भी इस संसार से विदा ले लेंगे।
क्या आप एक स्वच्छ और हल्की आत्मा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं?
या फिर आप अब भी क्रोध, नाराज़गी या लगाव को थामे हुए हैं, जो अगले जीवन में आपको भारी बना देगा?
सोचिए, अगर आपके पास जीने के लिए सिर्फ़ चार घंटे बचे हों तो आप क्या करेंगे? क्या पुराने झगड़ों और शिकवे शिकायतों को पकड़े रहेंगे, या फिर उन्हें जाने देंगे? श्राद्ध, नवरात्रि और दीवाली—तीनों ही हमें यही संदेश देते हैं कि अपने मन, आत्मा को शुद्ध और हल्का रखो। जब तक हम पुराने बंधनों को नहीं छोड़ेंगे, तब तक हमारे जीवन में शांति और दिव्यता नहीं आ सकती।
जब कोई दुनिया छोड़कर जाता है, तो हम अक्सर सोचते हैं–“वो अपने साथ क्या लेकर गया?” उस पल हमें थोड़ा वैराग्य–सा महसूस होता है। पर असली वैराग्य सिर्फ़ उस एक पल की भावना नहीं, बल्कि जीने का तरीका है। इसका मतलब है, अपने मन को हल्का रखना और भावनाओं के बंधनों से आज़ाद होना।
हकीकत ये है कि हममें से ज़्यादातर लोग बहुत सारी चीज़ें पकड़े रहते हैं—पुराने ग़िले–शिकवे, दर्द, यहाँ तक कि छोटी–छोटी नोकझोंक भी। एक औरत की कहानी है, जो अपना शरीर इसलिए नहीं छोड़ पा रहीं थीं क्योंकि उनका मन गोलगप्पे (पानी–पूरी) खाने का लिए तड़प रहा था। ये बताता है कि हमारी आसक्तियाँ कितनी ताक़तवर होती हैं—चाहे वे कितनी ही छोटी क्यों न लगें।
सच्ची आज़ादी हमें तभी मिलेगी जब हम इन आसक्तियों और लगावों को जीते–जी छोड़ दें। जब आत्मा शरीर छोड़ने वाली हो, तो वह हल्की होनी चाहिए—बिना किसी अधूरे कार्य या भावनात्मक बोझ के। हमारी आख़िरी घड़ियाँ शांति और संतोष से भरी हों, न कि अधूरे हिसाब–किताब की चिंता से भारी।
नवरात्रि का यह समय हमारे लिए एक अवसर है अपने भीतर झाँकने और पुराने संस्कारों को शुद्ध करने का। यह दिन पुराने दुख, नाराज़गी और विवादों को पीछे छोड़ने के लिए बिल्कुल सही है। अगर हम किसी को माफ़ नहीं कर पाए हैं या जो भावनात्मक चोटें अभी भी बाकी हैं, उन्हें अब दिल से निकाल देने का सही समय है।
याद रखिए, नेगेटिविटी को पकड़े रहने से हमें ही नुकसान होगा। यह एक ऐसा बोझ बन जाता है, जिसे हम अगले जन्म तक ढोते रहते हैं। अगर हम चाहें तो इसे छोड़ना बहुत ही आसान है। बस एक सोच की जरूरत है: “मैं इस बात को जाने देता हूँ। मेरी तरफ से सबकुछ ख़त्म हो गया है।” ऐसा सोचते ही आत्मा हल्की हो जाती है और अपनी आगे की यात्रा के लिए तैयार हो जाती है।
अगर हम हर रोज़ परमात्मा की याद में माफी मांगने, माफ़ करने और शुक्रिया करने की आदत डाल लें, तो आत्मा हमेशा हल्की, शांत और शरीर छोड़ने के समय तैयार रहेगी।

Raksha Bandhan is more than sibling love — it’s a vow of purity, peace, and divine protection that strengthens the soul.

We are just stepping out of the month which is of a great importance and pride for all of us, primarily because of the Independence Day being celebrated in the mid of the month. It is that time of the

रक्षाबंधन सिर्फ रिश्तों का नहीं, आत्मा और परमात्मा के पवित्र बंधन का उत्सव है — जो सुरक्षा, शांति और पवित्रता देता है।

रक्षा बंधन एक महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहार है जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और आत्मिक संबंध को दर्शाता है। तिलक, मिठाई और राखी के आध्यात्मिक रहस्यों को जानें, जो हमें पवित्रता और सच्चाई का महत्व सिखाते हैं। परमात्मा शिव की शिक्षाओं

रक्षा बंधन भाई-बहन के रिश्ते का एक अनूठा त्यौहार है, जो ईश्वरीय और धार्मिक महत्व को दर्शाता है। यह त्यौहार न केवल पवित्रता की रक्षा करता है, बल्कि सांसारिक आपदाओं से भी बचाव करता है। जानें, कैसे भगवान ही हमारी

रक्षा बंधन का पर्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक पवित्र और आध्यात्मिक पर्व है। इस पर्व के गहरे आध्यात्मिक रहस्यों को जानें और समाज में पवित्रता और मानवता की पुनर्स्थापना करें।

रक्षा बंधन एक पवित्र पर्व है जो भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और आत्मिक संबंध को दर्शाता है। कलियुग की विपरीत परिस्थितियों में, यह पर्व हमें आत्मिक ज्ञान से जोड़कर सच्चे भाईचारे की भावना को जागृत करता है। अपने प्रियजनों