रक्षा बंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की बीके बहनों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद जी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी जी को राखी बांधकर इस पवित्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर बीके बहनों ने राखी के आध्यात्मिक संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम के साथ-साथ आत्मा और परमात्मा के अटूट संबंध की भी याद दिलाता है। राखी बाँधते समय सभी गणमान्य व्यक्तियों को शुद्धता, शांति और सद्भावना का संकल्प दिलाया गया।
नेताओं ने भी बीके बहनों को इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे अवसर समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने कुछ समय मौन ध्यान में बिताकर विश्व शांति के संकल्प लिए।
































