Brahma Kumaris

राजयोगिनी दादी जानकी जी का 6वां स्मृति दिवस शांतिवन में वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया

3 min

27 मार्च 2026 को शांतिवन में पूरे विश्व में शांति और शक्ति का संदेश फैलाने वाली, 46,000 से अधिक ब्रह्माकुमारी बहनों की अलौकिक मातेश्वरी स्वरूप, राजयोग की जीती-जागती मिसाल एवं ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका, राजयोगिनी दादी जानकी जी का 6वां स्मृति दिवस “वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस” के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

दादी जानकी जी ने अपने 104 वर्ष के दिव्य जीवन में सम्पूर्ण विश्व को मातृत्व, निस्वार्थ प्रेम और ईश्वरीय स्नेह की अनुभूति कराई। उनके संपर्क में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति, चाहे किसी भी धर्म, वर्ग या देश का हो, स्वयं को उनके स्नेह और अपनत्व से भरपूर अनुभव करता था।

सत्यता, स्वच्छता, सरलता और धैर्यता जैसे दिव्य गुणों की प्रतिमूर्ति दादी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन विश्व कल्याण और आत्माओं की सेवा में समर्पित किया। छोटी आयु से ही उनका झुकाव आध्यात्म की ओर रहा और प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के संपर्क में आकर उन्होंने अपने जीवन को ईश्वरीय सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

दादी जी ने कठिन तपस्या, योग साधना और मुरली के प्रति गहरे प्रेम द्वारा अपने मन और बुद्धि को इतना शक्तिशाली बनाया कि 1978 में उन्हें “विश्व की सबसे स्थिर मन वाली महिला” के रूप में सम्मानित किया गया।

1974 में दादी जी विदेश सेवा के निमित्त लंदन गईं, जहाँ भाषा और संस्कृति की भिन्नता के बावजूद अपने रूहानी प्यार और योगबल से उन्होंने हजारों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया। उनके अथक प्रयासों से आज ब्रह्माकुमारीज़ संस्था 110 से अधिक देशों में अपनी सेवाएँ दे रही है।

दादी जी ने न केवल आध्यात्मिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक और वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में तथा “ग्लोबल कोऑपरेशन फॉर अ बेटर वर्ल्ड” जैसे प्रोजेक्ट्स के माध्यम से उन्होंने विश्व शांति और मानव एकता का संदेश दिया।

27 मार्च 2020 को दादी जी ने अपनी कर्मातीत अवस्था को प्राप्त कर साकार देह का त्याग किया, लेकिन उनके द्वारा दी गई शिक्षाएं, प्रेरणाएं और रूहानी पालना आज भी लाखों दिलों में जीवित हैं।

इस पावन अवसर पर शांतिवन में उपस्थित सभी ब्रह्मा वत्सों ने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से परमात्मा शिव से योग जोड़कर दादी जी के गुणों को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया तथा विश्व कल्याण की भावना को और सशक्त किया।

कार्यक्रम ने सभी के अंदर आत्मिक जागृति, शांति और सेवा भावना को जागृत करते हुए एक नई प्रेरणा प्रदान की।

दादी जानकी जी के दिव्य जीवन एवं उनके आध्यात्मिक विरासत के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस ब्लॉग को देखें:

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Special Days news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives
New Delhi
Jun 10

New Delhi – ICAI and Brahma Kumaris Discuss Well-being Initiatives

सिकंदराबाद आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति पर जागरूकता कार्यक्रम
Secunderabad

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन
Rajkot

पुणे वड़गांव शेरी सेवा केंद्र में आध्यात्मिक एवं मूल्यनिष्ठ कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि मंडल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल से शिष्टाचार भेंट
Kolkata

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

From Abu Road

Happenings in your area

View All
मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम
Abu Road
Apr 30

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश
Abu Road
Apr 29

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन
Abu Road
Apr 28

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाएँ एवं सेवा वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना

More in Special Days

Related news you may find meaningful

View All
Environment Awareness Program Organized on World Environment Day at Panvel
Panvel
Jun 5

हरित भविष्य की ओर सशक्त कदम: विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ एवं नगर निगम ग्वालियर की संयुक्त पर्यावरण पहल
Gwalior

मुंबई में “क्लीन द माइंड, ग्रीन द अर्थ” अभियान से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश
Mumbai

अहमदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर इंद्रप्रस्थ रिट्रीट सेंटर (GGRC) में प्रकृति माँ को धन्यवाद देते हुए कल्पतरु के अंतर्गत वृक्षारोपण
Ahmedabad

भुवनेश्वर में विश्व साइकिल दिवस पर “साइकिलिंग फॉर अ ग्रीनर फ्यूचर” थीम के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन
Bhubaneswar
Jun 3

भुवनेश्वर में विश्व साइकिल दिवस पर “साइकिलिंग फॉर अ ग्रीनर फ्यूचर” थीम के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सरगुजा पुलिस एवं ब्रह्माकुमारीज़  द्वारा भव्य नशा मुक्ति जनजागरण एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
Ambikapur