Brahma Kumaris

खुली आँखों से राजयोग मेडिटेशन: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के लिए

खुली आँखों से राजयोग मेडिटेशन: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के लिए
Journey
Key Takeaway

खुली आँखों के साथ किया जाने वाला राजयोग मेडिटेशन हमें अपनी जिम्मेदारियों को छोड़े बिना, रोज़मर्रा की जिंदगी में अंदरूनी शांति का अनुभव कराता है। आधी खुली और आधी बंद आँखें संतुलन का प्रतीक हैं—यानि दुनिया में पूरी तरह मौजूद रहते हुए अपनी आत्मिक स्थिति में टिके रहना। यह अभ्यास साधारण पलों को भी ध्यान में बदल देता है, जिससे शांत रहना आसान और स्वाभाविक हो जाता है। और समय के साथ, मेडिटेशन सिर्फ कोई करने वाली चीज़ न रहकर आपके जीवन जीने का तरीका बन जाता है।

क्या आपने कभी सोचा है कि काश आप पूरे दिन की भागदौड़ के बीच भी शांत और स्थिर रह पाते? क्या ऐसा हो सकता है कि आप अपनी आँखें खुली रखते हुए भी गहरी शांति का अनुभव करें और साथ ही आस-पास की हर चीज़ के प्रति सजग व अवेयर भी रहें?

अगर हम अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं में योगियों और संतों की तस्वीरों या मूर्तियों को देखें, तो एक बात साफ दिखती है—उनकी आँखें हल्की सी आधी खुली होती हैं। न तो वे दुनिया से कटकर पूरी तरह बंद होती हैं, और न ही बाहरी आकर्षणों में खोकर पूरी तरह खुली होती हैं। यह आधी खुली आँखें कोई इत्तेफाक नहीं हैं; यह इस संतुलन का एक प्रतीक है—दुनिया में रहना, पर दुनिया के रंग में न रंगनाराजयोग मेडिटेशन के आध्यात्मिक अभ्यास में यह सिर्फ बैठने का एक तरीका नहीं है, बल्कि यह देखने और जीने का एक नया नज़रिया है।.

सदियों से, बंद आँखों से ध्यान करने के बहुत गहरे अनुभव मिलते रहे हैं। यह आत्मा को बाहरी दुनिया से हटाकर खुद के अंदर ले जाने में मदद करता है। इससे दुनिया का शोर थम जाता है और अंदर एक गहरी शांति महसूस होती है। कई लोगों ने इस तरीके से मन की शांति पाई है। लेकिन, इसके साथ ही एक और रास्ता भी है—खुली आँखों से सजग रहने का रास्ता, जो उसी शांति को दिन के हर पल में ले आता है।

राजयोग हमें खुली आँखों से ध्यान करने का मौका देता है—सिर्फ दुनिया को देखने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं को आत्मा समझकर देखने के लिएइसका मतलब सिर्फ शांति में बैठना नहीं, बल्कि शांति में जीना है। यह छोटा सा लेकिन शक्तिशाली बदलाव हमें मेडिटेशन के आसन से उठाकर हमारी बातचीत, मीटिंग, ट्रैफिक या बर्तन धोने जैसे रोज़ के कामों में ले जाने की ताकत प्रदान करता है।

Why Practise Meditation with Half-Open Eyes.jpg

आधी खुली आँखों से मेडिटेशन क्यों करें?

योगियों की यह आधी खुली आँखें सिर्फ एक मुद्रा नहीं हैं; यह आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी एक बहुत शक्तिशाली तकनीक है। राजयोग में यह अभ्यास एक बेहतरीन संतुलन को दिखाता है—

बाहरी दुनिया से जुड़े रहना और साथ ही अंदर की शांति में डूबे रहना।

जानिए यह तरीका हमारे जीवन को कैसे बदलता है:

A Return to Natural Awareness.jpg

अपनी वास्तविक प्रकृति या स्वाभाविक नेचर में लौटना

आज की व्यस्त जिंदगी में हमारी आँखें हमेशा खुली रहती हैं, लेकिन हमारा ध्यान कहीं और होता है। हम बीते हुए कल के बारे में सोच रहे होते हैं, आने वाले कल की चिंता करते हैं, या सामने चल रही परिस्थितियों पर तुरंत गुस्सा या दुखी हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में आँखें खुली होने पर भी हमारा अंदर का नज़रिया धुंधला रहता है।

खुली आँखों से हम ध्यान को तुरंत 'आज और अभी' (वर्तमान) में ले आते है। यह आत्मा को धीरे से याद दिलाता है: "सजग रहो, जागते रहो। याद रखो तुम कौन हो।" यह अभ्यास आत्मा की वास्तविक पहचान—जो कि शांत, स्थिर और प्रेम से भरपूर है—में लौटने में मदद करता है, वह भी दुनिया के सारे काम करते हुए।

इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि बंद आँखों से मेडिटेशन करना कम फायदेमंद है। उसकी अपनी खूबसूरती और गहराई है। लेकिन खुली आँखों का मेडिटेशन एक और अनमोल चीज़ सिखाता है:

पूरे दिन, हर काम और हर बातचीत के दौरान खुद को एक आत्मा के रूप में याद रखना।
Drishti_ Power of Vibrations Through the Eyes.jpg

दृष्टि: आँखों द्वारा वाइब्रेशन देने की शक्ति

खुली आँखों से मेडिटेशन करने का सबसे खूबसूरत हिस्सा है हमारी 'दृष्टि' का बदल जाना। आँखें सिर्फ दुनिया को देखने का अंगमात्र नहीं हैं, बल्कि ये आत्मा के झरोखे हैं। हमारी दृष्टि के ज़रिए हमारी अंदर की स्थिति दूसरों तक पहुँचती है और बिना बोले ही हमारे वाइब्रेशन हमारी सच्चाई बयान कर देते हैं।

सोचिए, आप किसी के पास बैठे हैं, कोई बात नहीं हो रही है, फिर भी सिर्फ उनकी मौजूदगी से आपको शांति या प्यार का एहसास होता है। यही दृष्टि का काम है। बात यह नहीं है कि आप किसे देख रहे हैं—बात यह है कि आप कैसे देख रहे हैं। जब आप पूरे होश में अभ्यास करते हैं, तो आपकी आँखें दूसरों को दुआएं और शुभकामनाएं देने का जरिया बन जाती हैं।

जैसा कि सिखाया जाता है, हमारे वाइब्रेशन हमेशा रेडिएट होते रहते हैं। हमारे मन में जैसे विचार होते हैं—चाहे शांत या परेशान—वे हमारी आँखों के ज़रिए चुपचाप बाहर ज़ाहिर हो जाते हैं। खुली आँखों से राजयोग का अभ्यास करके, हम स्वयं को शुद्ध और ऊँचे विचार रखने की ट्रेनिंग देते हैं—जैसे करुणा, सम्मान और शक्ति के विचार। फिर यही विचार हमारी दृष्टि से निकलकर चुपचाप धीरे से दूसरों के दिलों को छू लेते हैं।

परिवार में, काम की जगह पर, समाज में—ऊर्जा का यह सूक्ष्म फैलाव एक मौन सेवा बन जाता है। इसके लिए बाहर से कुछ अलग करने की ज़रूरत नहीं है। बस होश में रहकर अपनी सही स्थिति में बने रहना ही दूसरों के लिए रोशनी और शांति की लहर बन जाता है।

Meditation You Can Live 24x7.jpg

ऐसा मेडिटेशन जिसे आप 24 घंटे जी सकते हैं

कई लोग पूछते हैं: "मेरे पास कुछ मिनट मेडिटेशन करने का समय तो है, लेकिन मैं पूरे दिन शांत कैसे रहूँ?" इसका जवाब खुली आँखों की सजगता में है। इसके लिए घंटों बैठने की ज़रूरत नहीं है। यह आपकी सोच, दूसरों को देखने के नज़रिए और पूरे दिन अपनी अंदर की स्थिति को बनाए रखने का एक छोटा सा बदलाव है।.

खाना बनाते समय खुद को याद दिलाएं:

मैं एक शांत स्वरूप आत्मा हूँ।

ऑफिस में काम करते समय: परमात्मा मेरे साथ हैं और हर काम में मेरा मार्गदर्शन कर रहे हैं।

लोगों से बात करते समय: मैं अपने शब्दों और आँखों से प्रेम के वाइब्रेशन रेडिएट कर रहा हूँ। दिनभर में ये छोटे-छोटे आंतरिक रिमाइंडर धीरे-धीरे आपके जीवन की क्वालिटी को बदल देते हैं।

इस तरह, मेडिटेशन थकाऊ नहीं बल्कि बिल्कुल आसान और स्वाभाविक हो जाता है। यह ऐसा काम नहीं है जिसे आप थोड़ी देर करें और फिर भूल जाएं। यह आपका असली स्वरूप बन जाता है।

राजयोग मेडिटेशन: एक आंतरिक यात्रा

राजयोग मेडिटेशन: एक आंतरिक यात्रा

राजयोग केवल ध्यान की विधि नहीं, बल्कि स्वयं को आत्मा के रूप में पहचानने और परमात्मा से संबंध जोड़ने की एक आंतरिक यात्रा है। जानें कि नियमित अभ्यास से जीवन में स्पष्टता, सौहार्दपूर्ण संबंध और स्थायी आंतरिक सुख कैसे अनुभव किया जा सकता है।

पूरा ब्लॉग पढ़ें
Daily Life Examples_  At the Workplace (2).jpg

राजयोग सभी के लिए आसान कैसे है?

आधी खुली आँखों से ध्यान करके, राजयोग सीखने वाले लोग जीवन के सारे काम करते हुए भी आत्म-स्थिति में रहना सीख जाते हैं। यह सिखाता है कि दुनिया से भागे बिना भी शांति पाई जा सकती है।

दैनिक जीवन के कुछ उदाहरण:

  • कार्यस्थल या वर्कप्लेस पर:

आप एक मीटिंग में हैं और कोई आपकी बात काट देता है। तो, तुरंत गुस्सा होने के बजाय, आप अंदर से एक छोटा सा पॉज़ लेते हुए स्वयं को याद दिलाते हैं कि: मैं आत्मा शांत स्वरूप हूँ, मुझे शांति से जवाब देना है। आपकी दृष्टि सौम्य और स्थिर रहती है। दूसरे भी उस शांति को महसूस करते हैं और अच्छे से बात करते हैं। वह पल ही मेडिटेशन बन जाता है।

For Students.jpg
  • विद्यार्थियों के लिए:

यह पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बढ़ाता है और ध्यान भटकने से रोकता है। हल्की खुली और स्थिर दृष्टि मन को तेज़ रखती है और मानसिक थकान को कम करती है।

With-Children-2.webp
  • बच्चों के साथ:

यदि आपके बच्चे से कोई गलती हो जाती है। गुस्से के बजाय, आपकी आँखों में समझदारी दिखती है और मन में विचार आता है कि: तुम एक पवित्र आत्मा हो, अभी सीख रहे हो। बच्चा डांट के बजाय स्वीकार्यता महसूस करता है। आपकी दृष्टि उसे सुधारती है, नीचा नहीं दिखाती।

While-Alone-2.webp
  • अकेले होने पर:

जब आप अकेले हों, तब भी धीरे से अपनी सजगता में लौटें कि: मैं एक ज्योति बिन्दु हूँ। मैं प्रेम से भरपूर हूँ। और मैं परमात्मा की छत्रछाया में हूँ। यह शक्तिशाली याद आत्मा को फिर से चार्ज कर देती है, यहाँ तक कि रोज़ के साधारण काम करते हुए भी।

क्या आप भी इस तरीके को आज़माना चाहते हैं?

क्या आप भी इस तरीके को आज़माना चाहते हैं?

राजयोग के इस अनोखे तरीके को अनुभव करने लिए, टाइम टू मेडिटेट गाइडेड मेडिटेशन ऐप/पोर्टल पर अपनी उम्र और परिस्थिति के अनुसार मेडिटेशन चुने। सुबह के समय, फिर दिन में बीच-बीच में 1 मिनिट का ब्रेक लें। चलते, बोलते, खाते समय—बस अपनी इस सजगता में वापस लौट आएं।

अभी अनुभव करें

आज का अभ्यास

आज अपने कार्य के बीच-बीच में एक मिनट रुकें, आसपास को देखते हुए स्वयं से कहें— “मैं शांत आत्मा हूँ, और हर कार्य में शांति का अनुभव कर रहा हूँ।”

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता

More Articles

View All