Brahma Kumaris

प्रकृति के साथ एक दिन : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति और आंतरिक वातावरण की एक प्रेरणादायक यात्रा

प्रकृति के साथ एक दिन : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति और आंतरिक वातावरण की एक प्रेरणादायक यात्रा
Journey
Key Takeaway

प्रकृति केवल हमारे बाहर नहीं है; वह उस वातावरण में भी दिखाई देती है, जो हम अपने आस-पास बनाते हैं। जब हम दिनभर थोड़े-थोड़े समय के लिए ठहरते हैं, तो अपने विचारों, चुनावों और वाइब्रेशन्स के प्रति जागरूक होते हैं। आइए समझें कि एक शांत आंतरिक वातावरण हमें बाहर एक स्वच्छ, शांत और अधिक संवेदनशील वातावरण बनाने में कैसे मदद करता है।

आरंभ करने से पहले...

यह केवल पढ़ने भर का ब्लॉग नहीं, बल्कि एक ऐसा आमंत्रण है जिसे आप अपने समय और संवेदनाओं के साथ अनुभव कर सकते हैं। इस अनुभव को और गहराई से महसूस करने के लिए हम सुझाव देते हैं कि आप हेडफ़ोन का उपयोग करें, साथ में दिए गए प्रकृति-संगीत को चलाएं और पढ़ते समय हर दृश्य को अपने मन में महसूस करें।

मौन का मधुर सामंजस्य

शुरू करने से पहले, यह हल्का, मधुर संगीत चला लें।

अब एक क्षण के लिए ठहरें और अपने चारों ओर देखें।

Maybe you can see a tree. Maybe a small plant. Maybe the sky.jpg

शायद आपको कोई पेड़ दिखाई दे। शायद कोई छोटा-सा पौधा। शायद खुला आकाश।

बस कुछ सेकंड के लिए उसे ध्यान से देखें।

आज हम केवल प्रकृति के बारे में पढ़ेंगे नहीं। आज हम उसे अनुभव करेंगे।

आप यह लेख दिन के किसी भी समय पढ़ रहे हों, लेकिन अगले कुछ मिनटों के लिए आइए, हम अपने मन से एक पूरे दिन की कोमल यात्रा करें—सुबह से रात तक। इस यात्रा में हम दिनभर अपने आस-पास की प्रकृति को महसूस करेंगे और साथ-साथ उस वातावरण के प्रति भी जागरूक होंगे, जो हम अपने भीतर बनाते हैं—अपने विचारों, शब्दों, भावनाओं और कर्मों के माध्यम से।

सुबह का समय : पहला कोमल ठहराव

भोर की निर्मल शांति

जब आप यह ऑडियो सुनें, तो धीरे-धीरे पढ़ें और इस दृश्य को अपने मन में सहज रूप से उभरने दें।

कल्पना करें कि सुबह का समय है।

You have just woken up.jpg

आप अभी-अभी जागे हैं। दिन अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है। आपके चारों ओर एक हल्की-सी शांति है।

फोन को छूने से पहले, मैसेज, कार्य व्यवहार या जिम्मेदारियों के बारे में सोचने से पहले—एक क्षण ठहरें।

बस सुनें।

शायद आपको पक्षियों की आवाज़ सुनाई दे।

शायद पंखे की आवाज़।

शायद हवा की हल्की सरसराहट।

शायद दूर से आती ट्रैफिक की आवाज़।

शायद लोगों के दिन की शुरुआत की आहट।

ये आवाज़ें पहले से ही मौजूद थीं। आप उनके प्रति जागरूक तभी हुए, जब आपने ठहरकर सुना। ऐसा ही हमारे भीतर की दुनिया के साथ भी होता है।

Many thoughts are already present in the mind.jpg

मन में कई विचार पहले से ही उपस्थित होते हैं।

कुछ बीते हुए कल के बारे में।

कुछ आज के बारे में।

कुछ लोगों के बारे में।

कुछ काम के बारे में।

उन्हें रोकने की कोई आवश्यकता नहीं है; बस उन्हें साक्षी भाव से देखें, उन्हें महसूस करें। अब एक सरल संकल्प बनाएं और कुछ पलों के लिए उसी संकल्प के साथ रहें।

इस क्षण, मैं पूर्ण रूप से उपस्थित हूँ।.jpg

जब मैं ठहरता हूँ, तो मैं जागरूक होता हूँ।

जब मैं जागरूक होता हूँ, तो मैं बेहतर विचार चुन सकता हूँ।

एक शांत दिन की शुरुआत केवल एक शांत विचार से हो सकती है।

दिन में आगे बढ़ना: प्रकृति हमें क्या सिखाती है

मृदुल आरंभ की बेला

जैसे संगीत बदलता है, स्वयं को आने वाले दिन में आगे बढ़ते हुए देखें।

कल्पना करें कि आप तैयार हो रहे हैं और दिन की ओर बढ़ रहे हैं।

Imagine you are getting ready and moving into the day.jpg

शायद आप अपने घर के अंदर चल रहे हैं।

शायद आप बाहर कदम रख रहे हैं।

शायद आप अपने ऑफिस की ओर जा रहे हैं।

चलते-चलते प्रकृति की किसी एक चीज़ पर ध्यान दें।

खिड़की से आती सूरज की रोशनी। शांति से खड़ा एक पेड़। धीरे-धीरे बढ़ता हुआ एक पौधा। आपके ऊपर फैला आकाश। आपके चेहरे को छूती हुई हवा।

ये सब हमें सरलता से दिखाते हैं कि प्रकृति कभी जल्दबाज़ी नहीं करती। प्रकृति कभी तुलना नहीं करती।

एक पेड़ चुपचाप छाया देता है।

सूर्य सहज रूप से प्रकाश देता है।

एक फूल प्रशंसा की अपेक्षा किए बिना अपनी सुगंध फैलाता है।

हर एक अपनी भूमिका निभाता है। यह हमारे लिए एक सरल सीख है।

मेरी भी एक भूमिका है।

मेरे पास भी कुछ देने के लिए है

मुझे अपनी तुलना किसी से करने की आवश्यकता नहीं है।

मुझे बार-बार अपनी योग्यता सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं है।

मुझे केवल शांति, ईमानदारी और प्रेम के साथ अपनी भूमिका निभानी है।

अब स्वयं से कोमलता से पूछें:

आज मैं अपने साथ कौन-सा एक गुण लेकर चलना चाहता हूँ.jpg

चाहे वह धैर्यता हो, दयालुता हो, सम्मान हो, स्वच्छता हो, सहयोग हो या देखभाल। एक गुण चुनें और उसे पूरे दिन अपने साथ रहने दें।

भोजन: प्रकृति का एक उपहार

कृतज्ञता का पावन क्षण

इन कोमल ध्वनि को सुनते हुए अपना ध्यान अगले अनुभव की ओर ले जाएं।

अब कल्पना करें कि आपके सामने भोजन रखा है।

Now imagine there is food in front of you.jpg

खाने से पहले बस एक क्षण ठहरें। उस भोजन को ध्यान से देखें।

Behind this food, there is soil.jpg

इस भोजन के पीछे मिट्टी है।

जल है।

सूर्य की रोशनी है।

हवा है।

कई लोगों का परिश्रम है।

Most of the time, we eat while thinking, talking, scrolling, or rushing.jpg

प्रकृति ने हमें चुपचाप और उदारता से सहयोग दिया है। लेकिन अधिकतर समय हम सोचते हुए, बातें करते हुए, मोबाइल देखते हुए या जल्दी-जल्दी खा लेते हैं।

अब जब हम खाने से पहले एक पल ठहरते हैं, तो भोजन केवल एक आदत नहीं रहता। वह कृतज्ञता का एक क्षण बन जाता है। इसलिए आइए, यह संकल्प बनाएं और इस ऊर्जा को शुद्ध विचारों और दयालु कर्मों को जन्म देने दें।

मैं इस भोजन को कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूँ।.jpg

जहां कृतज्ञता होती है, वहां हम कम व्यर्थ करते हैं।

जब मन शुद्ध होता है, तो सम्मान स्वाभाविक रूप से हमारे कर्मों में दिखाई देता है। यहां तक कि हमारे भोजन करने का तरीका भी प्रकृति के प्रति देखभाल का एक छोटा-सा कर्म बन सकता है।

काम, घर और संबंध: वह वातावरण जो हम बनाते हैं

साझा स्पंदनों की दिव्य ऊर्जा

जैसे-जैसे संगीत सुनते जाते है, अपनी जागरूकता अपने आस-पास के स्थानों और लोगों की ओर ले जाएं।

धीरे-धीरे पढ़ते हुए उस वातावरण को महसूस करें। अब कल्पना करें कि दिन आगे बढ़ चुका है।

You enter a room.jpg

आप किसी कमरे में प्रवेश करते हैं।

कोई मीटिंग। कोई कार्यस्थल। आपका घर। कोई बातचीत।

कोई शब्द बोले जाने से पहले ही, हम अक्सर उस स्थान का वातावरण महसूस कर लेते हैं।

कभी वह शांत लगता है।

कभी व्यस्त।

कभी तनावपूर्ण।

कभी अपनापन से भरा।

हर स्थान का अपना एक वातावरण होता है। और हर व्यक्ति उसमें अपना योगदान देता है।

Every place has an atmosphere. And every person contributes to it.jpg

किसी एक व्यक्ति का क्रोध पूरे कमरे को भारी बना सकता है।

किसी एक व्यक्ति की शांति दूसरों को सुरक्षित महसूस करा सकती है।

किसी एक व्यक्ति का सम्मान बातचीत की दिशा बदल सकता है।

किसी एक व्यक्ति की देखभाल किसी स्थान को स्वागतपूर्ण बना सकती है।

वातावरण केवल हमारे बाहर नहीं होता। वह हमारी वाइब्रेशन्स से भी बनता है

मैं क्या सोचता हूँ, कैसे बोलता हूँ, कैसा व्यवहार करता हूँ—यह सब मेरे आस-पास के वातावरण को प्रभावित करता है।

अगले स्थान में प्रवेश करने से पहले स्वयं से पूछें:

मैं यहाँ क्या लेकर जा रहा हूँ_ शांति या दबाव.jpg

अब एक संकल्प बनाएं:

मेरी उपस्थिति इस स्थान को थोड़ा और शांत बनाए।

यह भी पर्यावरण की सेवा करने का एक अर्थपूर्ण तरीका है।

वातावरण को दिव्य बनाएं

वातावरण को दिव्य बनाएं

प्रकृति की तरह देने वाली आत्मा बनने का सुंदर अनुभव करें — शांति, प्रेम और आनंद से भरकर अपने आसपास के वातावरण को शक्तिशाली बनाएं। इस मेडिटेशन के माध्यम से परमात्मा से शक्तियां लेकर स्वयं को और विश्व को सकारात्मक वाइब्रेशन्स दें।

अभी अनुभव करें

यात्रा : संसार में शांति लेकर चलना

एक अंतरयात्रा

सुनते हुए कल्पना करें कि अपने आस-पास की दुनिया आगे बढ़ रही हैं। एक क्षण के लिए अपनी यात्रा को मन में उभरने दें।

अब कल्पना करें कि आप यात्रा कर रहे हैं।

Now imagine you are travelling.jpg

शायद कार, बस, ट्रेन, मेट्रो, बाइक से या पैदल।

अपने मन में चारों ओर देखें।

ट्रैफिक। इमारतें। धूल। शोर। जल्दी में चलते लोग। चलती हुई गाड़ियां।

और शायद इन्हीं सबके बीच कहीं आपको एक पेड़ दिखाई दे।

थोड़ा-सा आकाश।

एक पक्षी।

हवा का हल्का स्पर्श।

हरियाली का एक छोटा-सा हिस्सा।

मेरे आस-पास की दुनिया भले ही व्यस्त हो, फिर भी मैं भीतर से शांत रह सकता हूँ।

The world around me may be busy, yet I can remain calm within.jpg

सड़क भीड़भरी हो सकती है।

लेकिन मेरा मन व्यस्त होना आवश्यक नहीं है

मैं एक ही क्षण में पूरे शहर को नहीं बदल सकता। लेकिन मैं यह चुन सकता हूँ कि मैं उसमें कैसी ऊर्जा लेकर चलूँ

अब यह संकल्प बनाएं:

मैं शांत स्वरूप आत्मा हूँ.jpg

जब मैं शांत रहता हूँ, तो मैं वातावरण में शांति जोड़ता हूँ। जब अधिक लोग यह चुनाव करते हैं, तो सकारात्मक परिवर्तन स्वाभाविक रूप से फैलने लगता है।

रात्रि : सोने से पहले एक कोमल चिंतन

मौन की गहराइयों में उतरते विचार

जैसे-जैसे कोमल ध्वनियां चलती रहती हैं, अपने मन में दिन को धीरे-धीरे पूरा होने दें।

अब कल्पना करें कि रात का समय है। दिन पूरा हो चुका है और आप सोने की तैयारी कर रहे हैं।

Now imagine it is night-time.jpg

आवाज़ें अब धीमी हैं।

घरों में रोशनी हल्की है।

शरीर विश्राम चाहता है।

Before sleeping, look back at the day gently.jpg

सोने से पहले, दिन को कोमलता से पीछे मुड़कर देखें।

स्वयं को कठोरता से परखने के लिए नहीं।

न ही किसी बोझिल भावना में उलझने के लिए।

सिर्फ सीखने के लिए।

आज मैंने कहाँ शांति बनाई रखी?

कहाँ मैंने किसी वस्तु का सावधानी से उपयोग किया?

कहाँ मैंने जल्दबाज़ी की?

कहाँ मैं और अधिक कोमल हो सकता था?

चिंतन हमें मन को धीरे-धीरे साफ़ और ताज़ा करने में मदद करता है। जैसे हम अपने घर को साफ़ करते हैं, वैसे ही सोने से पहले हम अपने विचारों को भी साफ़ कर सकते हैं।

अब यह संकल्प बनाएं और दिन को शांति के साथ पूरा होने दें।

काल की शुरुआत अधिक जागरूकता.jpg
सोने से पहले चिंताओं को लिखकर भूल जाएँ

सोने से पहले चिंताओं को लिखकर भूल जाएँ

अपनी चिंताओं, भय और मन के बोझ को परमात्मा के हवाले कर हल्केपन, निश्चिंतता और गहरी शांति का अनुभव करें। इस मेडिटेशन में शांति के सागर से शक्ति लेकर स्वयं को बेफिक्र, शांत आत्मा के रूप में महसूस करें, ताकि सुखद, गहरी और आरामदायक नींद का अनुभव हो सके।

अभी मेडिटेट करें

भीतर के छोटे परिवर्तन से बाहर का बड़ा परिवर्तन

हर वर्ष 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति की देखभाल करने की याद दिलाता है।

But care begins with connection.jpg

लेकिन देखभाल की शुरुआत जुड़ाव से होती है।

जब मैं प्रकृति को अनुभव करता हूँ, तो उसका अधिक सम्मान करता हूँ।

जब मैं प्रकृति का सम्मान करता हूँ, तो व्यर्थ कम हो जाता है।

जब मैं स्वयं को समझता हूँ, तो बेहतर सोचता हूँ।

जब मैं बेहतर सोचता हूँ, तो बेहतर बोलता हूँ।

जब मैं बेहतर बोलता हूँ, तो अपने आस-पास एक बेहतर वातावरण बनाता हूँ।

इसी तरह आंतरिक वातावरण और बाहरी वातावरण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

एक शांत विचार। एक दयालु शब्द। थोड़ा कम व्यर्थ। थोड़ी अधिक कृतज्ञता। अधिक शांत प्रतिक्रिया। एक जागरूक चुनाव।

ये सब छोटे-छोटे कर्म लग सकते हैं। फिर भी जब अनेक आत्माएं ऐसी जागरूकता के साथ जीवन जीती हैं, तो वे धीरे-धीरे एक अधिक शांत और सकारात्मक संसार बनाने में योगदान देती हैं।

इसलिए आज, शुरुआत मैं स्वयं से करता हूँ।

मैं एक शांत आत्मा हूँ

मैं इस संसार का एक ट्रस्टी हूँ।

मैं अपने भीतर पवित्रता रचता हूँ

मैं संसार में शांति बांटता हूँ।

प्रकृति की प्रति आध्यात्मिक गीत-संग्रह

प्रकृति की प्रति आध्यात्मिक गीत-संग्रह

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रस्तुत यह आध्यात्मिक गीत-संग्रह हमें प्रकृति के प्रति आभार, सेवा और संकल्प की भावना जगाने की प्रेरणा देता है। ये गीत याद दिलाते हैं कि शुद्ध वायुमंडल, पवित्र संकल्प और स्नेहपूर्ण व्यवहार ही सच्चे पर्यावरण संरक्षण की नींव हैं।

अभी सुने

आज का अभ्यास

हर कर्म से पहले एक क्षण ठहरें और स्वयं से पूछें: क्या मेरा यह विचार, शब्द या चुनाव मेरे आस-पास के वातावरण को बेहतर बनाएगा?

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता

More Articles

View All