Brahma Kumaris

परमात्मा को सोल वर्ल्ड में एक्सपीरिएंस और विजुवलाइज़ करना

परमात्मा को सोल वर्ल्ड में एक्सपीरिएंस और विजुवलाइज़ करना
Journey

परमात्मा द्वारा दिए गए आध्यात्मिक ज्ञान; में आत्मा और उसके मूल घर का दिव्य ज्ञान शामिल है। सोल वर्ल्ड वह दुनिया है जहां परमात्मा रहते हैं। राजयोग मेडिटेशन में हम स्वयं को आध्यात्मिक चेतना का एक चमकता हुआ सितारा अनुभव करते हैं और परमात्मा को अपने सामने चेतना के सर्वोच्च बिंदु के रूप में देखते हैं जो शांति, पवित्रता, आनंद, प्रेम और शक्ति की निरंतर स्पिरिचुअल लाइट को रेडीएट करते हैं और आत्मा को इन गुणों से भर देते हैं, जोकि विभिन्न जन्मों में नकारात्मकता और अपवित्रता के प्रभाव के कारण खो गए हैं।

इस अनुभव को प्राप्त करने और अपनी विजुवलाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए, ताकि हमारी तीसरी आँख, परमात्मा जो सर्वोच्च बिंदु रूप हैं, उनके ऊपर स्पष्ट रूप से केंद्रित हो सके और परमधाम की गहन शांति और पवित्रता का अनुभव कर सके। आइए हम उन 5 महत्वपूर्ण तरीकों पर ध्यान दें -

  1. 1अपने विजुवलाइजेशन में सुधार करने का एक बहुत महत्त्वपूर्ण तरीका है; अपने हर विचार, शब्द और कर्म में सच्चाई और सफाई रखना। स्वयं को एक आत्मा, एक स्टार जैसी एनर्जी, शांति और पवित्रता से भरपूर अनुभव करने से इसमें मदद मिलती है।
  2. 2शुद्ध शाकाहारी भोजन, शरीर और आत्मा दोनों को ही पॉजिटिव एनर्जी देता है और विजुवलाइजेशन में बहुत ज्यादा सहयोग करता है। साथ ही, परमात्मा की याद में रहकर किये गए सात्विक भोजन से भोजन में डिवाइन एनर्जी भी भर जाती है।
  3. 3अपने मन को पॉजिटिव विचारों से भरना और नेगेटिव व वेस्ट विचारों से फ्री रखने से हमारी तीसरी आँख स्पष्ट् रहती है और जब हम मेडिटेशन में बैठते हैं, तो हम आसानी से परमात्मा-सुप्रीम सोर्स से कनेक्ट हो पाते हैं।
  4. 4अपने विचारों पर नियंत्रण रखने से और दिन में एक नियमित अंतराल पर, विचारों के ट्रैफिक को कंट्रोल करने से, अपने मन को केंद्रित करने में बहुत मदद मिलती है और ये अच्छे विजुवलाइजेशन और मेडिटेशन में भी मदद करता है।
  5. 5रात में सोने से पहले, परमात्मा को एक छोटा सा लेटर लिख कर सोने से, हम अपने जीवन की सभी प्रकार की नेगेटिव परिस्थितियों से खुद को मुक्त कर पाते हैं और अगली सुबह मेडिटेशन मेें बैठने पर अच्छे विजुवलाइजेशन से पूरे दिन योगयुक्त रहने में भी मदद मिलती है।

आज का अभ्यास

आज दिनभर हर विचार, शब्द और कर्म में सच्चाई और स्वच्छता बनाए रखें। आत्मचेतना में स्थित होकर देखें कि मन कितना सहज रूप से परमात्मा की याद से जुड़ने लगता है।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता