
अपनी सत्यता के मौलिक गुण की ओर लौटना
सत्यता हमारे मौलिक गुणों में से एक है। जानिए कैसे झूठ से दूर रहकर, ईमानदारी और सच्चाई से भरा जीवन जी सकते हैं – शक्ति, शांति और सरलता के साथ।
January 9, 2025
क्या हम नकारात्मक परिस्थितियों के लिए तैयार हैं?
हमारे जीवन में परिस्थितियां नियमित रूप से और कभी-कभी अचानक आती हैं। जीवन से हमें नकारात्मक आश्चर्य मिलते ही रहते हैं। सकारात्मक रहना, यह नहीं दर्शाता कि हमारे जीवन के हर दृश्य परिपूर्ण होंगे। बल्कि इसका अर्थ केवल यह है कि जब हम जीवन की घटनाओं को नियंत्रित नहीं कर सकते, तब हम स्थिरता के साथ प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं। यह तैयारी, चीजों के गलत होने की आशंका के साथ नहीं होनी चाहिए, बल्कि इस दृष्टिकोण के साथ होनी चाहिए कि चाहे बाहर कुछ भी गलत हो जाए, भीतर से हमें कोई नकारात्मकता प्रभावित नहीं कर सकती। हममें से कई लोग भावनात्मक रुप से एक ऐसे कम्फर्ट जोन से जुड़े होते हैं जहां चीजें सकारात्मक, सुगम और सुखद होती हैं। इससे हमें बदलावों के अनुकूल होने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तैयारी की कमी; शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं में बदल सकती है, खासकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, जैसे परिवार में किसी की मृत्यु होना, व्यवसाय का असफल हो जाना, किसी बीमारी का पता चलना या यहाँ तक कि किसी पसंदीदा टीम का खेल में हार जाना। हमने सुना है कि ऐसी घटनाओं में लोग दिल का दौरा, घबराहट या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं का अनुभव करते हैं।
जीवन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए हमें मानसिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है। आध्यात्मिकता को अपनाने से, हमें स्वयं के डर को दूर करने, शांत रहने और साहसपूर्वक जीवन जीने का एक शक्तिशाली तरीका मिलता है। आध्यात्मिकता से हमारा उत्थान होता है और यह व्यापक भी है। यह हमें जीवन की विभिन्न नकारात्मक परिस्थितियों के पीछे के कारणों को समझने में मदद करती है, साथ ही उन्हें स्वीकार करने का साहस और समाधान की दिशा में काम करने के लिए सशक्त बनाती है। यह हमें तब तक सशक्त बनाए रखती है जब तक हम सुरक्षित रूप से उन परिस्थितियों से बाहर नहीं आ जाते। आध्यात्मिक ज्ञान का नियमित अध्ययन, हमारे मन को सूक्ष्म स्तर पर विचारों के रूप में और भौतिक स्तर पर शब्दों और कार्यों के रूप में, सकारात्मक तरीकों के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करता है, जिससे हम नकारात्मक परिस्थितियों को पार कर सकें। योग द्वारा हम परमात्मा से जुड़ते हैं और जब उसका साथ हमारा मार्गदर्शन करता है, तो जीवन एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने लगता है, जिससे हमें अनेकों सकारात्मक लाभ प्राप्त होते हैं।
(कल जारी रहेगा …)
सत्यता हमारे मौलिक गुणों में से एक है। जानिए कैसे झूठ से दूर रहकर, ईमानदारी और सच्चाई से भरा जीवन जी सकते हैं – शक्ति, शांति और सरलता के साथ।
काम और ज़िम्मेदारियों के बीच बच्चों को समय न दे पाने का अपराधबोध सताता है? चिंता न करें। आपके विचार और भावनाएं ही बच्चों पर गहरा असर डालती हैं। शक्तिशाली सोच, आध्यात्मिकता और स्थिर ऊर्जा से न केवल आपका अपराधबोध कम होगा, बल्कि बच्चों के साथ संबंध भी सशक्त होंगे।
जीवन में बदलाव तय है, लेकिन स्थिर रहना कला है। इस लेख में जानिए 5 तरीके जो आपको अंदर से मजबूत बनाएंगे – आत्मनिरीक्षण, पॉजिटिव दृष्टिकोण, तैयारी, स्व-परिवर्तन और परमात्मा का साथ। इन उपायों से हर परिवर्तन बनेगा विकास का रास्ता।
अपने दिन को बेहतर और तनाव मुक्त बनाने के लिए धारण करें सकारात्मक विचारों की अपनी दैनिक खुराक, सुंदर विचार और आत्म शक्ति का जवाब है आत्मा सशक्तिकरण ।
ज्वाइन पर क्लिक करने के बाद, आपको नियमित मेसेजिस प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप कम्युनिटी में शामिल किया जाएगा। कम्युनिटी के नियम के तहत किसी भी सदस्य को कम्युनिटी में शामिल हुए किसी अन्य सदस्य के बारे में पता नहीं चलेगा।