
2026 – स्वयं की पहचान के साथ आगे की ओर
2026 की शुरुआत केवल कैलेंडर से नहीं, स्वयं की पहचान से करें। जानिए कैसे राजयोग मेडिटेशन से आप ऑटोपायलट जीवन
आइए, एक पल रुककर स्वयं से पूछें कि आज आपने क्या खाया?
खाना खाने के बाद आप कैसा महसूस कर रहे थे — हल्का और शांत, या भारी और उलझा हुआ?
आइए अब थोड़ा बड़ा सोचें कि आज आपके खाने का प्रकृति पर क्या असर पड़ा?
यह एक ऐसा सवाल नहीं है जो हम रोज़ स्वयं से पूछते हैं— लेकिन अब यह ज़्यादा ज़रूरी होता जा रहा है। हम जो खाना खाते हैं, वह सिर्फ़ हमारे वाइब्रेशन या शरीर पर ही असर नहीं डालता— बल्कि वह बहुत गुप्त रीति से भी उस दुनिया को भी आकार देता है जिसमें हम रहते हैं।
भोजन से जुड़ी हमारे विकल्प भले ही सीमित हों, लेकिन उनका असर बहुत बड़ा होता है।
ऐसा ही एक विकल्प है सात्विक भोजन।
यह खाने और जीने का एक ऐसा तरीका है जो सरलता, जागरूकता और सूक्ष्म अवलोकन पर आधारित है।
यह न तो किसी रोक-टोक की बात है, न ही ज़बरदस्ती की— यह तो सोच-समझकर ऐसे विकल्प चुनने की बात है जो हमारे अंदर और हमारे आस-पास की दुनिया के जीवन को मदद करता है।
आइए समझें कि, यह कैसे हमारे हर निवाले और हर सोच के साथ जुड़कर असर करता है!
सात्विक भोजन माना ऐसा भोजन जो शुद्ध, साधारण और आध्यात्मिक शक्ति से भरपूर हो।
एक ऐसा भोजन है जो प्रेम से उगाया गया हो, शांत मन से पकाया गया हो, नम्रता से परोसा गया हो और कृतज्ञता के साथ खाया गया हो।
‘सत्त्व’ शब्द से निकले ‘सात्विक’ शब्द का अर्थ है सत्यता, हल्कापन और पवित्रता।
सात्विक भोजन जो हमारे मन को साफ़ रखे, भावनाओं को सौम्य और आत्मा को स्थिर बनाए।
यह अक्सर करके ताज़ा, सीज़नल और प्लांट पर आधारित होता है और इसे बिना किसी शारीरिक या मानसिक हिंसा के बनाया जाता है।
सब कुछ बीज से शुरू होता है। सात्विक भोजन ऐसी ज़मीन में उगाया जाता है जिसकी अक्सर जैविक या प्राकृतिक तरीके अपनाकर अच्छे से देखभाल की जाती है। लेकिन इससे भी ज्यादा ज़रूरी है कि अच्छे थॉट्स और अवेयरनेस के साथ उगाए गए खाद्य पदार्थ।
जब किसान प्रेम और शांति के भाव से खेत में काम करता है, तो वही ऊर्जा फसलों में आ जाती है।
यह कोई कविता नहीं, एक सच्ची बात है। क्योंकि ये वाइब्रेशन काम करते हैं।
लेकिन अक्सर हम कहते हैं, “भोजन को कैसे उगाया जाए, मैं तो इसे नियंत्रित नहीं कर सकता— तो अब क्या करें?”
यह हममें से कई लोगों की सच्चाई है। हम शहरों में रहते हैं, बाज़ारों या सुपरमार्केट्स पर निर्भर करते हैं, और जिस मिट्टी में भोजन उगाया जाता है उससे स्वयं को बहुत दूर महसूस करते हैं।
लेकिन उससे भी बड़ी सच्चाई यह है कि:
चाहे बीज अज्ञानता में बोया गया हो, आप उस भोजन को अच्छे थॉट्स और वाइब्रेशन से भरपूर कर सकते हैं।
कैसे? आइए जानें:
असल जादू यहीं से शुरू होता है। भोजन बनाना एक पवित्र सेवा है। रसोईघर एक आश्रम बन जाता है। सात्विक पद्धति में भोजन या तो शांत वातावरण में, या फिर परमात्मा द्वारा उच्चारे गए ज्ञान के शुद्ध और प्रेरणादायक विचार सुनते हुए बनाया जाता है या फिर सोल कांशियसनेस की अवेयरनेस में।
और जो व्यक्ति भोजन बना रहा होता है, वह जानता है कि मेरी मनोस्थिति एक ऐसी सामग्री है जो भले ही इन आंखों से दिखाई न दे, लेकिन खाने वाले को गहराई से महसूस होगी।
नम्रता और शुभभावना के साथ। न जल्दी में, न किसी उम्मीद के साथ। भोजन इस भावना से परोसा जाता है कि—
यह खाना शरीर को ताकत दे और खाने वाले के अंदर आत्मिक शक्ति एवं प्रकाश को जगा दे।
शांत वातावरण में। बिना किसी डिस्ट्रैक्शन वाली चीज़ों के साथ। भोजन के प्रति पूरी अवेयरनेस के साथ, और एक क्षण परमात्मा की याद में कृतज्ञता के साथ।
ब्रह्माकुमारीज़ में नियमित भोजन को स्वीकार करने से पहले छोटा-सा मेडिटेशन किया जाता है, जिसमें भोजन को ईश्वर की शक्तियों से चार्ज किया जा सके। क्योंकि शरीर के साथ-साथ हमारी आत्मा भी भोजन करती है।
भोजन की वाइब्रेशन, आत्मा की वाइब्रेशन बन जाती है।
आइए इस समझ को धीरे-धीरे एप्लाई करें लेकिन किसी को जज करने के लिए नहीं बल्कि उन्हें अवेयर करने के लिए।
देखिए, भोजन सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि मन को भी प्रभावित करता है।
सात्विक भोजन वो नहीं होता जो बासी, बहुत तीखा, तला-भुना या ज्यादा भारी हो। ऐसा खाना शरीर को सुस्त बना देता है और मन को अशांत करता है, और ये कुछ चीज़ें हमें हमारे सच्चे स्वरूप और परमात्मा से गहराई से जुड़ने से रोक देती हैं।
आओ हर बात को प्यार से समझें, कठोरता से नहीं।
जो भोजन बार-बार गरम किया जाता है या रात भर रखने के बाद बासी हो जाता है, वह अपनी प्राण शक्ति व वाइब्रेशन खो देता है।
ऐसा भोजन सुस्त, भारी और थकान देने वाली एनर्जी क्रिएट करता है।
यह बात कई लोगों को हैरान कर सकती हैं, क्योंकि प्याज और लहसुन तो प्राकृतिक नेचर के हैं।
लेकिन सूक्ष्म आध्यात्मिक दृष्टि से देखा जाए तो ये आक्रामक प्रवृति के, क्रोध और बॉडी कॉन्शियसनेस (देह भान) को बढ़ाने वाले माने जाते हैं।
इसे सही या गलत के रूप में नहीं, बल्कि वाइब्रेशन के रूप में समझा जाना चाहिए— बहुत ही सहजता से।
यहाँ कुछ पल के लिए रुकें— आलोचना करने के लिए नहीं, बल्कि आत्म-चिंतन के लिए।
अपनी आँखें बंद करें और एक छोटे से चूज़े की कल्पना करें, जो अभी-अभी अंडे से निकला है।
वह नर्म है, गर्म है और अपने पैरों पर अस्थिर है। वह अपनी माँ से सटकर खड़ा होता है, पहली बार आराम और सुरक्षा का अनुभव करता हुआ।
अब कल्पना करें कि उस चूज़े को वहाँ से हटा दिया गया है। उसे नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है — बस इतना अहसास है कि कुछ ग़लत है। वह उलझन में चीं-चीं करता है, उसका नन्हा शरीर कांपता है। वह डर, वह तनाव बस यूँ ही चला नहीं जाता। वह उसकी मांसपेशियों और ऊतकों में बुन जाता है।
और जब हम ऐसे मांस का सेवन करते हैं… तो उस डर और दर्द के वाइब्रेशन हमारे अंदर आ जाते हैं।
भले ही हम इसे देख नहीं पाते, लेकिन महसूस ज़रूर करते हैं— भावनात्मक रूप से, आध्यात्मिक रूप से। एक भारीपन, एक अजीब सी बेचैनी। अंदर ही अंदर एक असहजता, जिसे हम शब्दों में बयां नहीं कर पाते।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उस भोजन में शांति की कोई एनर्जी नहीं थी, वो शांति से क्रिएट नहीं किया गया था। इसलिए वह भोजन हमें शांति दे ही नहीं सकता।
एक पल शांति से सोचें…
अगर आपको खुद किसी प्राणी की जान लेनी पड़े… उसका डर अपनी आँखों से देखना पड़े, उसका दर्द बहुत करीब से महसूस करना पड़े— तो क्या आप फिर भी चाहेंगे कि वही भोजन, उस प्रोसेस का दर्द आपकी थाली में परोसा जाए?
हममें से बहुतों का जवाब न में होगा।
किसी कमज़ोरी की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि हम सभी के अंदर कहीं न कहीं गहराई में करुणा भाव छिपा हुआ है जो हम आत्माओं का निजी गुण है। आत्मा किसी को दुख देकर शांति में नहीं रह सकती। वह सब याद रखती है।
यह सही या गलत की बात नहीं है—यह वाइब्रेशन की बात है।
हर जीव— चाहे वह जानवर हो, पक्षी हो या मछली— सब बस जीना चाहते हैं जैसे हम जीना चाहते हैं।
इसलिए ऐसे भोजन को चुनना जो किसी को दर्द व पीड़ा न दे, और यह पृथ्वी पर पनपने वाले हर एक जीवन के साथ सामंजस्य में हो।
यह दया है, यह करुणा है— न सिर्फ दूसरों के लिए, बल्कि अपने लिए भी।
तो अगली बार जब आप भोजन करने बैठें, तो खुद से प्यार से पूछें:
“क्या इस भोजन में शांति की एनर्जी है? या फिर यह डर व भय के वाइब्रेशन की?”
और फिर अपने मन को निर्णय लेने दें।
बहुत ज़्यादा प्रोसेस्ड स्नैक्स, पैकेज्ड खाने और आर्टिफिशियल खाद्य पदार्थों में आत्मिक ऊर्जा नहीं रहती।
इन्हें हाथों से नहीं, मशीनों से बनाया जाता है। और अक्सर इन्हें बिना किसी अटेंशन दिए, जल्दबाज़ी या तनाव में खाया जाता है।
ऐसा भोजन स्वाद तो देता है, लेकिन आत्मा को भरपूर नहीं करता।
यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कोई व्यक्ति आपसे मीठी-मीठी बातें तो करे, लेकिन उनमें कोई अपनापन न हो।
आध्यात्मिकता का अर्थ है— वैसा बनना, जो आप वास्तव में हैं। इस यात्रा में सात्विक भोजन आपका हरेक दिन का साथी है।
ब्रह्माकुमारीज़ की शिक्षाओं में कहा जाता है:
“जैसा अन्न वैसा मन! माना, जैसा सोचोगे, वैसा बन जाओगे। और जैसा खाओगे, वैसा ही सोचोगे।”
सात्विक भोजन आपको भीतर से शक्ति देता है— इस अहंकार और शोर से भरी दुनिया में भी शुद्ध, शांत, प्रेमपूर्ण और डिटैच बने रहने की ताकत।
यह आपके लिए दिव्यता से जुड़ना आसान बना देता है।
हम अक्सर आध्यात्मिकता को दुनिया से अलग समझते हैं। लेकिन असली आध्यात्मिकता गहरे तरीके से पर्यावरण से जुड़ी होती है।
सात्विक भोजन प्रकृति के प्रति नम्रता है। यह जलवायु के लिए शुभ कार्य है, करुणा का कार्य है, धरती माता के प्रति प्रेम की अभिव्यक्ति है।
प्रकृति की सेवा करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है, कि हम ऐसा भोजन खाएं जो उसे नुकसान न पहुँचाए?
प्लांट बेस्ड भोजन, मांसाहारी भोजन के मुकाबले बहुत कम मात्रा में कार्बन का उत्सर्जन करता है। लेकिन यह सिर्फ आंकड़ों की बात है। लेकिन जरूरी बात यह है कि:
हर बार जब आप एक सात्विक थाली चुनते हैं, तो आप कहते हैं:
“मैं दर्द और पीड़ा में योगदान नहीं करना चाहता।”
“मैं अंदर और बाहर दोनों जगह शांति चुनता हूँ।”
“मैं इस प्लेनेट पर रहने वाले हर जीव और अपनी पैरों के नीचे धरती मां का आदर करता हूँ।”
अंततः आप एक ऐसी आत्मा बन जाते हैं, जो धरती पर भी हल्के कदमों से चलती है।
साइलेंस में भोजन तैयार करें। परमात्मा को अर्पित करने के बाद धीरे-धीरे खाएं। महसूस करें कि यह आपके माइंड और बॉडी का हिस्सा बनता जा रहा है।
फिर ऑब्जर्व करें।
सबकुछ शांत, पवित्र होता जाएगा।
ब्रह्माकुमारीज़ में हम अक्सर कहते हैं: “आपका असली रूप शांति है। आपका असली रूप पवित्रता है।”
सात्विक भोजन हमें इस सच्चाई की याद दिलाता है – ये सिर्फ़ एक विचार नहीं, बल्कि एक अनुभव है।
क्योंकि यह सिर्फ़ भोजन नहीं होता, धीरे-धीरे हमारा स्वभाव ही वैसा बन जाता है।
जब आप अगली बार भोजन करने बैठें, तो एक पल के लिए रुकें। फिर धीरे से भोजन को परमात्मा को अर्पित करें।
और अपने आप से कहें—
“इस भोजन का हर एक निवाला न सिर्फ इस शरीर को, बल्कि मेरी आत्मा को भी पोषित करे।”

2026 की शुरुआत केवल कैलेंडर से नहीं, स्वयं की पहचान से करें। जानिए कैसे राजयोग मेडिटेशन से आप ऑटोपायलट जीवन

Start 2026 with an inner reset, not just outer goals. Learn how Rajyoga Meditation helps you break free from autopilot

India One Solar Power Plant in Rajasthan combines solar thermal technology with spiritual consciousness. It delivers round-the-clock clean power, reduces

मेडिटेशन शुरू करने की सही उम्र क्या है? जानिए बच्चों से बुज़ुर्गों तक ध्यान के लाभ और ब्रह्माकुमारीज़ का निःशुल्क

जानिए मेडिटेशन क्यों आवश्यक है। राजयोग से बच्चों, वयस्कों व बुज़ुर्गों को कैसे मिले जीवन में संतुलन व सकारात्मकता।

राजयोग मेडिटेशन ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सिखाया गया एक अनोखा ध्यान है, जिसमें हम स्वयं को आत्मा के रूप में अनुभव करते

Understanding anxiety begins with noticing the quiet restlessness inside. Learn early signals, healing steps, and how reconnecting with your inner

मन की बेचैनी को समझें—चिंता, तनाव और घबराहट कैसे धीरे-धीरे बढ़ते हैं और उन्हें राजयोग, जागरूकता और सरल मानसिक अभ्यासों

Understanding anxiety begins with noticing the quiet restlessness inside. Learn early signals, healing steps, and how reconnecting with your inner

Light the lamp of inner wisdom this Diwali 🪔. Embrace peace, love & joy as you awaken your spiritual light

Light the inner diya this Diwali 🌟 — cleanse your mind, forgive, and begin anew with peace, love, and joy.

Light diyas outside, but also light one within. Discover the spiritual meaning of Diwali — from rituals to self-realization.

नवरात्रि हमें देवी की पूजा के साथ-साथ अपनी आंतरिक शक्तियों का अनुभव कराती है। शिव से जुड़कर आत्मा अपनी अष्ट

Discover the deeper spiritual message on Navratri — meaning of diya, fasting, Satvik food, jagran, and raas for soul awakening

नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व—दीपक, उपवास, सात्विकता और गरबा नृत्य हमें आत्मा की शुद्धता, रिश्तों की समझ और दिव्यता का अनुभव